प्रदेश के कई हिस्सों में फसलें हुईं बर्बाद

 

किसानों का एबी रोड पर चक्काजाम

 

मध्यप्रदेश के कई इलाकों में ज्यादा बारिश होने से फसलें बर्बाद हो गई हैं और किसान परेशान है | किसानों के आग्रह के बाद भी अधिकारी ठीक से सर्वे नहीं कर रहे हैं और मजबूरन किसान आंदोलन का रास्ता अख्तियार कर रहे हैं |

 अतिवृष्टि के कारण किसान परेशान है  | कई जगह फसल चौपट हो गई है और अधिकारी किसानों की सुन नहीं रहे हैं  | शाजापुर जिले में हुई अतिवृष्टि से किसानों की सोयाबीन फसल बर्बाद हो गई है  | पौधों में अफलन के हालात है, इससे किसान परेशान है और फसल सर्वे की मांग कर रहे हैं  |  मंगलवार को दर्जनों किसान सर्वे कर मुआवजा देने की मांग को लेकर कलेक्टर के पास पहुंचे और तुरंत सर्वे कराने की मांग की | जब अधिकारीयों ने उनकी बात नहीं सुनी तो मजबूरन  किसान हाईवे पर पहुंचे और जाम लगा दिया  | जाम लगने की खबर के बाद अधिकारीयों की नींद खुली   | एसडीएम यूएस मरावी मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाइश देकर जाम खुलवाया |

शाजापुर जैसे हालात पूरे मालवा इलाके के साथ प्रदेश के कई हिस्से में बने हुए हैं | लेकिन अधिकारीयों की नींद अभी पूरी तरह खुली नहीं है | किसान तफ्तारों के चक्कर लगा लगा के परेशान हैं और आंदोलन का मन बना रहे हैं |

amitabh upadhyay 20 August 2019

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.