Dakhal News
7 May 2024पुणे में भारत की पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को मेक्सिको के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ऑर्डर ऑफ एज्टेक ईगल से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार विदेशियों को दिए जाने वाले क्रम में है।
पुणे के एमसीसीआइए भवन में आयोजित समारोह में भारत में मेक्सिको की राजदूत मेल्बा प्रिआ ने पाटिल को सम्मानित किया। पाटिल 2007 से 2012 तक राष्ट्रपति रही हैं।
वह भारत की पहली महिला राष्ट्रपति थीं। राजदूत प्रिआ ने बताया कि 1993 में इस पुरस्कार की शुरुआत हुई थी। यह प्रमुख देशों के राष्ट्राध्यक्षों और मेक्सिको में राजदूत रहे लोगों को प्रदान किया जाता है।
यह पहला मौका है जब एज्टेक ईगल से किसी महिला को सम्मानित किया गया है। पाटिल ने कहा कि मैं इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को प्रदान करने के लिए धन्यवाद देती हूं।
यह सम्मान दोनों देशों की दोस्ती का सम्मान है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने ट्वीट करके पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को बधाई दी है।
Dakhal News
2 June 2019
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.
Created By: Medha Innovation & Development
|