एमपी में 17 से 25 सितम्बर तक होंगे सेवा कार्य
shivraj singh

 

 

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि संपूर्ण प्रदेश में 17 से 25 सितम्बर तक सेवा कार्य होंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज शासकीय मोतीलाल नेहरू महाविद्यालय मेंरक्तदान शिविर और यातायात उद्यान में पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने महाविद्यालय में रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया और यातायात उद्यान में पौध-रोपण किया। इस अवसर पर सांसद श्री आलोक संजर, महापौर श्री आलोक शर्मा, अध्यक्ष नगर निगम श्री सुरजीत सिंह चौहान और विधायक श्री सुरेन्द्रनाथ सिंह उपस्थित थे।

रक्तदान-जीवनदान

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि रक्तदान जीवनदान है। उन्होंने रक्तदाताओं को दूसरों को जीवन देने के लिये बधाई दी। श्री चौहान ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को प्रदेश की साढ़े सात करोड़ जनता की ओर से जन्म दिवस की बधाई दी। उन्होंने बताया कि श्री मोदी के जन्म दिवस से पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती तक संपूर्ण प्रदेश में सामाजिक सहयोग से निरंतर सेवा के कार्य निरंतर किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी नया भारत बनाने में जुटे हैं। मध्यप्रदेश की जनता उनके साथ खड़ी है। रक्तदान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रक्तदाता छात्र-छात्राएं मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने छात्र-छात्राओं के साथ सेल्फी भी खिंचवाई।

वृक्ष है, तो मानव जीवन है

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि वृक्ष है, तो मानव जीवन है। उन्होंने बताया कि लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का जन्म दिवस प्रदेश में सेवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। श्री चौहान ने कहा कि सेवा ही सबसे बड़ा उपहार है। संपूर्ण प्रदेश में नागरिक सेवा कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश का मान-सम्मान बढ़ा है। देश लगातार हर क्षेत्र में नई ऊँचाईयों को छू रहा है। हमारी अर्थ-व्यवस्था दुनिया में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री ने यातायात पार्क में आम का पौधा लगाया।

 

 

Dakhal News 17 September 2018

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.