Dakhal News
26 April 2024
रूस अब भारत और ब्राजील के चुनावों को प्रभावित करने वाले काम कर सकता है। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में सोशल मीडिया के विशेषज्ञ ने यह आशंका अमेरिकी सांसदों के समक्ष जाहिर की है। रूस पर अमेरिका के 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में हस्तक्षेप का आरोप है। ब्रिटिश विशेषज्ञ फिलिप एन हॉवर्ड ने यह आशंका अमेरिकी संसद की खुफिया मामलों की समिति के समक्ष पेश होकर जताई है।
विशेषज्ञ के अनुसार चुनावों में यह हस्तक्षेप सोशल मीडिया के जरिये हो सकता है। लेकिन उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि उसका प्रकार क्या होगा। हॉवर्ड ने कहा कि दोनों ही देशों में स्थिति इसलिए ज्यादा गंभीर होने की आशंका है क्योंकि वहां का मीडिया अपेक्षाकृत कम पेशेवर है। अमेरिका का ज्यादा पेशेवर मीडिया रूस की साजिश से नहीं बच पाया। सीनेटर सूसन कोलिंस के सवाल के जवाब में हॉवर्ड ने उन्हें हंगरी के मीडिया में हस्तक्षेप के तरीकों के बारे में बताया।
हॉवर्ड ने कहा कि अमेरिका का मीडिया दुनिया में सबसे ज्यादा पेशेवर है। वह खबर के स्त्रोत पर सबसे ज्यादा गौर करता है। ट्वीट्स आदि पर भी उसकी निर्भरता बहुत कम होती है। लेकिन भारत और ब्राजील जैसे लोकतांत्रिक देशों में हालात खतरनाक हैं। इन देशों के मीडिया संस्थानों को सीखने और खुद को विकसित करने की जरूरत है। तभी वे साजिशों से खुद को सुरक्षित रख पाएंगे।
Dakhal News
4 August 2018
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.
Created By: Medha Innovation & Development
|