Patrakar Priyanshi Chaturvedi
असम में एनआरसी(नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन्स) के ड्राफ्ट को लेकर आज संसद के दोनों सदनों में तो हंगामा हुआ ही, बाहर भी सियासी पारा चढ़ा रहा।
इस मुद्दे को लेकर बिहार के बक्सर से सांसद और केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे और कांग्रेस सांसद प्रदीप भट्टाचार्य के बीच जमकर बहस हो गई। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों एक-दूसरे को घेरते नजर आ रही हैं। वीडियो में भाजपा सांसद अश्विनी चौबे साफ कह रहे हैं कि, "जो भारतीय बनकर रहेगा, वही इस देश का नागरिक है। वो यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि अवैध रूप से भारत में रह रहे बांग्लादेशियों को भारत से वापस भेजा जाएगा।"
इस पर कांग्रेस सांसद ने भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि, "सरकार लोगों को गुमराह कर रही है। नेताओं को जानकारी ही नहीं है। काफी देर तक दोनों के बीच बहस हुई।"
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |