Patrakar Priyanshi Chaturvedi
'वीरे दी वेडिंग' की कमाई छह दिन में ही 50 करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर गई है। बुधवार को इसने 4.87 करोड़ रुपए कमा कर यह पड़ाव पार किया।
आम दिनों में भी बढ़िया कमा रही है। मंगलवार को इसे 5.47 करोड़ इसे मिले। सोमवार की कमाई 6.04 करोड़ थी। इसकी कुल कमाई 52.90 करोड़ रुपए है।
इसने पहले वीकेंड पर भी जमकर कमाई की थी। शुक्रवार को इसे 10.70 करोड़ रुपए हासिल हुए थे। शनिवार को इसे 12.25 करोड़ रुपए मिले। संडे को 13.57 करोड़ रुपए हासिल हुए हैं। इस तरह वीकेंड पर इसने 36.50 करोड़ रुपए कमाए।
अब सफर मुश्किल है। टिकट खिड़की पर 'काला' और 'जुरासिक पार्क' रिलीज हुई है। अगले हफ्ते 'रेस 3' लगने वाली है। एेसे में करीना स्टारर की कमाी कम होना तय है। वैसे अभी तक की कमाई के बारे में किसी ने कल्पना नहीं की थी। फिल्म जबरदस्त लोकप्रिय हुई है। बोल्ड कंटेट के बावजूद इसे खूब देखा जा रहा है।
लड़कियों के झुंड इसे देखने आ रहे हैं और फिल्म का खासा मजा भी ले रहे हैं। फिल्म माहौल बनाने में सफल हुई है और जिन लोगों के लिए यह फिल्म बनाई गई है वो इसे देखने पहुंच रहे हैं। बता दें कि इसे 2177 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। विदेश में इसे 470 स्क्रीन्स मिले हैं।
समीक्षाओं में फिल्म को मिले-जुले रिएक्शन हासिल हुए हैं। कुछ जगह पर इसकी तारीफ है तो कुछ इसे कमजोर बता रहे हैं। एेसे में लोग मुंह-जबानी पर ज्यादा भरोसा करेंगे।
इसकी स्टारकास्ट में करीना कपूर खान, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया शामिल हैं। करीना कपूर ख़ान 'वीरे दी वेडिंग' फ़िल्म से कमबैक कर रही हैं। अनिल कपूर प्रोडक्शन में बनी यह फिल्म शादी की ही कहानी सुनाती है। पांच-छह गालियां तो ट्रेलर में ही थी और अब पूरी फिल्म इससे भरी है। सभी हीरोइने कई बोल्ड मसलों पर बात करती यहां दिख जाएंगी।
बेटे तैमूर के जन्म के बाद करीना की यह पहली फ़िल्म है। करीना आखिरी बार 'उड़ता पंजाब' में नज़र आई थीं। दो साल बाद वे बड़े परदे पर आई हैं। इस फ़िल्म से सोनम कपूर की बहन रिया कपूर भी निर्माता के रूप में जुड़ी हुई हैं। एकता कपूर भी बतौर निर्माता इसका हिस्सा हैं।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |