अब डेनमार्क में सार्वजनिक स्थानों पर नक़ाब और बुर्का पहनने पर रोक
अब डेनमार्क में बुर्का पहनने पर रोक

डेनमार्क में सार्वजनिक स्थानों पर बुर्का पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यहां की संसद ने इस संबंध में गुरुवार को एक कानून को स्वीकृति दे दी। इसमें सार्वजनिक स्थानों पर इस इस्लामिक पहनावे पर रोक लगा दी गई है। इसके उल्लंघन पर दंड के साथ जुर्माने का भी प्रावधान किया गया है। डेनमार्क की मीडिया के अनुसार, 75 सांसदों ने प्रतिबंध के पक्ष में वोट दिया।

30 सांसदों ने सार्वजनिक स्थलों पर बुर्का या नकाब पहनने पर प्रतिबंध लगाने का विरोध किया। हालांकि नए कानून के तहत सर्दी से बचने के लिए पहने जाने वाले कपड़ों पर रोक नहीं लगाई गई है। डेनमार्क में यह नया कानून एक अगस्त से प्रभावी हो जाएगा। डेनमार्क से पहले फ्रांस और आस्ट्रिया जैसे यूरोपीय देशों में इसी तरह के कदम उठाए जा चुके हैं। इन देशों ने भी सार्वजनिक स्थानों पर बुर्का जैसे पहनावे पर रोक लगा दी है।

Dakhal News 1 June 2018

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.