मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार अगस्त में
मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार

 

दिल्ली से खबर है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी अपने मंत्रिमंडल का इस माह विस्तार कर सकते हैं। उनके इस विस्तार में 12 मंत्रियों को कैबिनेट में जगह दी जाने की खबर है। 

मीडिया में आर रही रिपोर्ट्स के अनुसार जिन लोगों को मंत्री मंडल में शामिल किया जाना है उनके नाम पीएम मोदी और अमित शाह तय करेंगे।

कुल 12 मंत्री इस विस्तार में कैबिनेट का हिस्सा बन सकते हैं जिनमें से 9 भाजपा के होंगे वहीं 3 अन्य सहयोगी दलों के। इसके अलावा दो मंत्रियो को प्रमोशन मिल सकता है जबकि उन लोगों की छुट्टी भी हो सकती है जिनका प्रदर्शन अच्छा नहीं है। इनके अलावा कुछ मंत्रियों को विभाग बदले जा सकते हैं।

बता दें कि फिलहाल मोदी कैबिनेट में कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों के लिए पूर्णकारिक मंत्री नहीं है। वित्त मंत्री अरुण जेटली रक्षा और वित्त मंत्रालय दोनो देख कर रहे हैं वहीं स्मृति ईरनी और नरेंद्र सिंह तोमर को भी एक-एक मंत्रालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी जा चुकी है। अनिल माधव दवे के निधन के बाद से पर्यावरण मंत्रालय भी अधूरा पड़ा है।

Dakhal News 31 July 2017

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.