दो सौ करोड़ से उज्जैन को परम्परा के साथ आधुनिक तकनीक से जोड़ा जायेगा
 उज्जैन शहर

नगरीय विकास मंत्री  माया सिंह ने कहा है कि उज्जैन शहर को परम्परा के साथ आधुनिक तकनीक से जोड़ा जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना और आवास गारंटी में उज्जैन में लगभग 200 करोड़ रूपये के कार्य किये जायेंगे। श्रीमती सिंह उज्जैन में 3 करोड़ 67 लाख की लागत के बुधवारिया हाट बाजार निर्माण का भूमि-पूजन कर रही थीं। ऊर्जा मंत्री श्री पारस जैन भी उपस्थित थे।

नगरीय विकास मंत्री ने कहा कि नागरिकों की बुनियादी जरूरतों की पूर्ति, सुविधाओं के निर्माण और विकास के लिये राशि की कोई कमी नहीं है। उज्जैन को स्मार्ट सिटी के लिये चुना गया है। इसके कंसल्टेंट की नियुक्ति की जा रही है। स्मार्ट सिटी में वाटर सप्लाई, पार्क निर्माण, स्मार्ट परिवहन, आकर्षक लाइटिंग, सायक्लिंग झोन व्यवस्था जैसे कई कार्य किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि वेब आधारित प्रणाली से प्रदेश के सभी नगरीय निकायों को जोड़ा गया है। इससे पारदर्शिता के साथ विकास होगा।

श्रीमती माया सिंह ने कहा कि उज्जैन दीनदयाल अन्त्योदय रसोई योजना के क्रियान्वयन में प्रदेश में उज्जैन सबसे आगे निकला है। यहाँ तीन स्थान पर रसोई केन्द्र शुरू किया जाना बड़ी बात है। आर्थिक रूप से सम्पन्न व्यक्ति इस योजना में मदद के लिये आगे आ रहे हैं।

Dakhal News 21 April 2017

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.