दिल्ली में हाउस टैक्स माफ़ करने का आप का वादा
aap

 पहली बार दिल्ली नगर निगम चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी ने बुधवार को अपना घोषणापत्र जारी किया। इसमें कहा गया है कि एमसीडी में सरकार बनने पर हाउस टैक्स माफ किया जाएगा। इसे पार्टी का बड़ा दांव माना जा रहा है।

बुधवार को पत्रकार वार्ता कर AAP संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुद एमसीडी चुनाव के लिए पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया। उन्‍होंने स्‍वच्‍छ दिल्‍ली के साथ भवनों के लिए नक्‍शे में आ रही परेशानियों को खत्‍म करने का भरोसा दिलाया। वहीं, केजरीवाल ने फिर दोहराया कि किराएदारों के लिए दिल्ली में पानी माफ और बिजली सस्ती की जाएगी।

घोषणापत्र के अहम बिंदू हैं-  तीन साल में डेंगू और चिकनगुनिया का खात्मा होगा। एक साल के भीतर होगा दिल्ली का कायाकल्प। सफाई कर्मियों की अतिरिक्त भर्ती होगी। भ्रष्टाचार मुक्त होगी दिल्ली। नालों की सफाई होगी ताकि बारिश में पानी ही न भरे। 2019 तक दिल्ली कूड़ामुक्त बन जाएगी। कच्चे सफाई कर्मी पक्के किए जाएंगे। सफाई कर्मियों की बेटियों के लिए 50 हज़ार की एफडी कराई जाएगी। सफाई कर्मियों की नई भर्तियां होंगी।मकानों के नक्शे पास कराने के नियम आसान होंगे।स्वास्थ और शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इन विषयों को लेकर दिल्ली सरकार में किए गए प्रयोग एमसीडी में भी दोहराए जाएंगे। सफाई कर्मियों को कैशलेस मेडिकल सुविधा मिलेगी। कारोबारियों पर कंवर्जन शुल्क माफ होगा। दिल्ली नगर निगम के स्कूलों में नर्सरी से पढ़ाई होगी शुरू।

जैसा की पहले से आशंका जताई जा रही थी और हुआ भी ऐसा ही। आम आदमी पार्टी के घोषणा पत्र में हाउस टैक्स माफ करने की बात शामिल है। पार्टी से जुड़े रणनीतिकार इसे एमसीडी चुनाव में केजरीवाल का बड़ा दांव मान रहे हैं। यहां पर बता दें कि हाउस टैक्स माफ करने को लेकर अरविंद केजरीवाल ने पिछले दिनों बड़ा बयान दिया था। गौर करने वाली बात है कि आम आदमी पार्टी का घोषणा पत्र भाजपा, स्वराज इंडिया पार्टी और कांग्रेस के दो घोषणापत्र जारी होने के बाद आया है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आप नेताओं के द्वारा हाउस टैक्स और सफाई कर्मचारियों को नियमित करने की बात लगातार कही जा रही है। वहीं, कांग्रेस और भाजपा केजरीवाल के इस दावे को सिरे से खारिज करती रही हैं। हैरानी की बात है कि तकनीकी पेज के बावजूद आम आदमी पार्टी दिल्ली को हाउस टैक्स माफ करने को अपना मुख्य मुद्दा बनाया है।

 

Dakhal News 19 April 2017

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.