शिवराज ने खेली होली और दीं शुभकामनाएं
 सीएम हाउस होली

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को रंगों के पर्व होली की बधाई और शुभकामनाएँ दी है और सीएम हाउस में जमकर होली मनाई। 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक पर्व होली का भारतीय परम्परा में विशेष महत्व है। यह पर्व सामाजिक समरसता का संदेश देता है और सांस्कृतिक एकता को मजबूत करता है।

श्री चौहान ने आशा व्यक्त की है कि पर्यावरण को नुकसान पहुँचाये बिना परम्परागत हर्षोल्लास और आपसी प्रेम भाव के साथ होली का त्यौहार मनाया जायेगा।

भक्ति और आनंद के संगम का पर्व है होली

डॉ. मिश्र ने दी नागरिकों को बधाई 

जनसंपर्क, जल संसाधन तथा संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने होली पर्व पर नागरिकों को बधाई दी है। मंत्री डॉ. मिश्र ने कहा कि होली का त्योहार भक्ति और आनंद के संगम का पर्व है। यह पर्व यह संदेश भी देता है कि हम सारी बुराईयों तथा आपसी गिले-शिकवे भुलाकर सब के साथ मिलकर त्योहार मनाएं। जनसंपर्क मंत्री डॉ.मिश्र ने कहा कि रंगों की होली के एक दिन पहले जहाँ होलिका दहन कर हम पौराणिक कथा को याद करते हैं, वहीं दूसरे दिन रंगों के माध्यम से जीवन में खुशियों के रंग बिखेरते हैं।

जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्र ने नागरिकों से पर्यावरण की रक्षा करते हुए त्योहार मनाने का अनुरोध किया है। इसके साथ ही उन्होंने स्वयं और अन्य लोगों के स्वास्थ्य को हानि पहुँचाए बिना होली मनाने की अपील भी की है।

 

Dakhal News 14 March 2017

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.