अनुपम खेर ने की नर्मदा नदी संरक्षण अभियान की सराहना
अनुपम खेर

 

मुख्यमंत्री  शिवराजसिंह चौहान की पहल पर जीवनदायिनी माँ नर्मदा के संरक्षण एवं संवर्धन के लिये निकाली जा रही 'नमामि देवि नर्मदे'-सेवा यात्रा को दिन-प्रतिदिन भारी समर्थन मिल रहा है। जनता के साथ ही देश के विभिन्न धर्मों के गुरूओं, संत-महात्माओं, खिलाड़ियों, समाजसेवियों, फिल्म कलाकारों, जल-विशेषज्ञों आदि प्रबुद्धजनों का भी समर्थन मिल रहा है। अभियान को समर्थन देने के लिये आज धार जिले के धरमपुरी में जन-संवाद कार्यक्रम में प्रसिद्ध अभिनेता  अनुपम खेर तथा प्रसिद्ध संत स्वामी  शिवानंद सरस्वती महाराज भी पहुँचे।

कार्यक्रम को मुख्यमंत्री  शिवराजसिंह चौहान ने दूरभाष के जरिये सम्बोधित किया। उन्होंने अतिथियों द्वारा समर्थन देने के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि माँ नर्मदा नदी को संरक्षित करने के लिये यह अभियान शुरू किया गया है। इसे सामाजिक आन्दोलन बनाया जा रहा है। अभियान से बड़ी संख्या में नागरिक जुड़ रहे हैं। यह अभियान कुरीतियों को दूर करने में भी मददगार बनेगा। 

म.प्र. का विकास सराहनीय: अनुपम खेर

श्री अनुपम खेर ने मध्यप्रदेश में हुए विकास की सराहना की। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में बहुत तरक्की हुई है। प्रदेश में स्वच्छता अभियान का प्रभाव दिखायी दे रहा है। प्रदेश में सड़कों का भी बेहतर जाल है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने नर्मदा नदी को संरक्षित करने के लिये अनूठा अभियान प्रारंभ किया है। यह अभियान अपने उद्देश्यों की अवश्य पूर्ति करेगा। श्री खेर ने कहा कि मध्यप्रदेश में बेटी बचाओ अभियान भी सफलता से चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समृद्ध संस्कृति एवं सभ्यता के कारण आज भी देश विश्वगुरू है।

स्वामी श्री शिवानंदजी सरस्वती ने कहा कि माँ नर्मदा जीवन का मुख्य आधार है। नर्मदा का अस्तित्व आदि काल से है। इसका पुराणों में भी उल्लेख है। नर्मदा परिक्रमा का महत्व भी आदि ग्रंथों में है। उन्होंने कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति में पहाड़, पेड़ तथा नदियों को पूजनीय एवं ईश्वर तुल्य माना गया है। श्री सरस्वती ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों का संतुलित दोहन करना चाहिये। उन्होंने नमामि देवि नर्मदा अभियान की सराहना करते हुए कहा कि यह नर्मदा को अविरल प्रवाहित करने तथा शुद्ध बनाने का अनूठा अभियान है। हम सबकी जवाबदारी है कि इस अभियान से सक्रिय रूप से जुड़ें।

श्री अनुपम खेर ने उपस्थित को यात्रा से जुड़ने, नर्मदा नदी के संरक्षण के लिये प्रयासरत रहने तथा नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प दिलाया।

प्रारंभ में जन अभियान परिषद के श्री प्रदीप पाण्डे ने अभियान की जानकारी दी। कार्यक्रम को पूर्व मंत्री श्री विक्रम वर्मा, विधायक श्रीमती नीना वर्मा तथा विधायक श्री कालूसिंह ने भी सम्बोधित किया। प्रारंभ में अतिथियों ने माँ नर्मदा के कलश का पूजन किया।

 

Dakhal News 2 March 2017

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.