Dakhal News
19 May 2024
अमिताभ उपाध्याय
मध्यप्रदेश में चल रही लगातार बारिश के कारण 16 बड़े तालाब फुलटेंक लेवल से ऊपर आ गए हैं जबकि 10 स्थानों पर नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं हैं। बाढ़ के हालात में 250 से ज्यादा गांव जलभराव की चपेट में आ चुके हैं जबकि 20 हजार से ज्यादा घर पूरी तरह से तबाह हो गए हैं। पिछले 48 घंटों में करीब 25 लोगों की मौत के समाचार हैं।
लगातार हुई बारिश से मप्र में अब स्थिति भयावह हो गई थी ,पिछले 12 घंटे में बारिश के कम होने से हालात में मामूली सुधार हुआ है । आसमान से अब आफत नहीं दहशत बरस रही है। लाखों लोग एक एक पल पानी के थम जाने की प्रार्थना कर रहे हैं। सागर एवं सतना में 3 बड़े मकान गिर गए हैं। इसके अलावा हजारों कच्चे मकान और झोंपड़े बर्बाद हुए हैं। मौसम यदि शीघ्र ही साफ नहीं हुआ तो हालात बद्तर हो जाएंगे। सरकार फिलहाल प्रभावितों को शिविर में लाकर 2 वक्त का भोजन प्रबंध करने में जुटी हुई है। सरकार डूब में आने वाले गांवों को खाली करने की चेतावनी तो जारी कर रही है लेकिन उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का कोई माकूल प्रबंध नहीं किया जा रहा है।
प्रमुख जलाशयों का जल-स्तर (मीटर में)
क्र. जलाशय 21 अगस्त की स्थिति फुल टेंक लेवल
1. बरगी - जबलपुर 420.85 422.76
2. तवा - होशंगाबाद 354.48 355.39
3. बारना - रायसेन 348.41 348.55
4. इंदिरा सागर - खण्डवा 260.40 262.13
5. ओंकारेश्वर - खरगोन 190.98 196.60
6. बाणसागर - शहडोल 340.70 341.64
7. संजय सरोवर - सिवनी 517.40 519.38
8. राजीव सागर - बालाघाट 339.20 344.40
9. गाँधी सागर - मंदसौर 396.47 399.89
10. मनीखेड़ा - शिवपुरी 345.80 346.25
11. गोपीकृष्ण - गुना 433.78 434.00
12. माही - झाबुआ 451.05 451.50
13. हलाली - विदिशा 459.61 459.61
14. कोलार -सीहोर 461.73 462.20
15. केरवा-भोपाल 509.96 509.93
16. राजघट 370.15 371.00
कोलार के8, बरगी जलाशय के 9, बाणसागर के 16, गोपीकृष्ण का एक और राजघाट के 4 गेट खोले गये |
Dakhal News
21 August 2016
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.
Created By: Medha Innovation & Development
|