14 की शाम कैंडिल मार्च
jara tad karo kurbani

 

 "याद करो कुर्बानी'' आयोजन श्रंखला की समीक्षा 

 

 

 

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि 'याद करो कुर्बानी'' के आयोजन जन के मन में देश भक्ति का भाव जगाने वाले हों। आयोजन उत्साह, उल्लास और भव्य गरिमा के साथ किये जाये। इन कार्यक्रमों में नौजवानों की सक्रिय भागीदारी हो। बुर्जुगों को भी सम्मानपूर्वक शामिल किया जाये। श्री चौहान आज मंत्रालय में 'याद करो कुर्बानी'' श्रंखला में आयोजित किये जा रहे कार्यक्रमों की समीक्षा कर रहे थे।

 

मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि 'याद करो कुर्बानी'' के आयोजनों में जनता की सक्रिय और प्रभावी भागीदारी हो। कार्यक्रम रस्मी आयोजन नहीं बनें। जिला मुख्यालयों के साथ ही नगरों, कस्बों और ग्राम पंचायतों में भी कार्यक्रम किये जाये। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या 14 अगस्त को प्रदेश-भर में कैंडल मार्च किये जाने के निर्देश दिये।

 

श्री चौहान ने कहा कि स्वतंत्रता लम्बे संघर्ष और बलिदान के बाद मिली है। स्वतंत्रता संघर्ष के सेनानियों के त्याग-बलिदान, उनका जीवन और संघर्ष की घटनाओं पर आधारित बौद्धिक, साहित्यिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन विद्यालयों, महाविद्यालयों में किया जायें। उन्होंने कहा कि प्रदेश के स्वतंत्रता संघर्ष के वीरों से संबंधित स्थलों पर विशेष आयोजन किये जायें। जन यात्राएँ निकाली जाये। इन यात्राओं में मंत्रि-परिषद के सदस्य भी शामिल हों। वीरता पदकों से सम्मानित शहीदों के परिजनों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान के आयोजन हो। उन्होंने कार्यक्रमों के प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र द्वारा प्रोत्साहित करने के प्रयासों की भी जरूरत बताई।

 

बताया गया कि 'याद करो कुर्बानी'' कार्यक्रमों की श्रंखला में प्रदेश के विद्यालयों, महाविद्यालयों में 23 अगस्त की प्रात: 11 बजे छात्र-छात्राएँ राष्ट्र गान, जन-गण-मन का गायन करेंगे। निबंध, चित्रकला, नाट्य और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा। ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाएँ होंगी। इसके पहले बच्चों-बुर्जुगों की संयुक्त दौड़ होगी। दौड़ संपन्न होने पर पौध-रोपण होगा। प्रदेश में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में होगा। माँ तुझे प्रणाम योजना में 72 सदस्यीय दल बाड़मेर के सीमावर्ती सैनिकों से मिलेगा। वहाँ रक्षा बंधन का पर्व भी मनाया जाएगा। खादी वस्त्रों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिये शिल्प मेले भी लगेंगे।

 

बैठक में वित्त मंत्री जयंत मलैया, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री  गोपाल भार्गव, उच्च शिक्षा मंत्री  जयभान सिंह पवैया, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री  माया सिंह, सामान्य प्रशासन एवं विमानन राज्य मंत्री  लाल सिंह आर्य, मुख्य सचिव  अंटोनी डिसा, पुलिस महानिदेशक  ऋषिकुमार शुक्ला एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Dakhal News 10 August 2016

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.