रतलाम, उज्जैन, विदिशा, हरदा और रायसेन में भारी बारिश की चेतावनी
ratlam barish

 

 

 

मध्यप्रदेश में शुक्रवार को भी सक्रिय मानसून का असर बना हुआ है। सुबह से ही बारिश का क्रम बना हुआ है। बीते 24 घंटों के दौरान विभिन्न हिस्सों में हुई बारिश ने गर्मी और उमस से तो राहत दिलाई है वहीं नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने से मुसीबतें भी बढ़ गई हैं। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में  रतलाम व उज्जैन में बहुत भारी बारिश, विदिशा, हरदा व रायसेन में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।  

 

वहीं गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 26.9 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 33.4 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

 

मप्र में बारिश का आंकड़ा

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 01 जून से 4 अगस्त तक हुई वर्षा के आधार पर 29 जिलों में सामान्य से अधिक, 20 जिलों में सामान्य तथा 2 जिले में कम वर्षा दर्ज की गई है।

 

सामान्य से अधिक वर्षा वाले जिले

जबलपुर, छिन्दवाड़ा, सिवनी, मण्डला, नरसिंहपुर, सागर, दमोह, पन्ना, छतरपुर, सीधी, सतना, इंदौर, खण्डवा, शाजापुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, भोपाल, सीहोर, रायसेन, विदिशा, राजगढ़, होशंगाबाद, बैतूल, अलीराजपुर, झाबुआ, मंदसौर, रतलाम और उज्जैन हैं।

 

सामान्य वर्षा वाले जिलों में

कटनी, टीकमगढ़, रीवा, सिंगरोली, शहडोल, उमरिया, धार, खरगोन, बड़वानी, बुरहानपुर, नीमच, देवास, श्योपुरकला, भिण्ड, ग्वालियर, दतिया, डिण्डोरी, आगर मालवा, मुरैना और हरदा शामिल हैं।  कम वर्षा वाले जिले बालाघाट और अनूपपुर हैं।

 

Dakhal News 5 August 2016

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.