बसपा की रैली के दौरान मंत्री शुक्ल के घर पर पथराव
riwa

 

 
 
 
रीवा में  बसपा सुप्रीमो पर उत्तरप्रदेश के प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रहे दयाशंकर सिंह की टिप्पणी पर शहर के बसपाइयों में भारी आक्रोश है। इसका नतीजा यह हुआ कि रैली के दौरान बसपा सुप्रीमो के समर्थकों द्वारा पथराव कर प्रदेश के उद्योग व खनिज मंत्री राजेन्द्र शुक्ल के घर का कांच तोड़ दिया गया।
 
सूचना लगते ही जिला प्रशासन सहित पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंचा और इस तरह के कृत्य करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है। उक्त रैली की अगुवाई बसपा के पूर्व सांसद देवराज सिंह पटेल, पूर्व विधायिका विद्यावती पटेल, मुनिराज पटेल, पंकज पटेल व डा. रामसखा वर्मा कर रहे थे।
 
घटना गुरूवार की दोपहर सवा 2 बजे की है। जिस समय मंत्री का परिवार खाना खाकर घर में सो रहा था। अचानक हुई पत्थरबाजी से आसपास के लोग सहम से गए। बताया जाता है कि इस दौरान आपत्तिजनक नारे भी लगाए गए।
 
sdm  एलएल अहिरवार ने बताया रैली की अनुमति ली गई थी। लेकिन जिस स्थान से रैली निकाली गई उसकी परमीशन नहीं दी गई थी। मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके विरूद्घ कार्रवाई की जाएगी।
 
बीएसपी के पूर्व सांसद देवराज सिंह पटेल ने कहा हमारा उद्देश्य महज रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन करना था। किस कार्यकर्ता ने इस तरह की हरकत की है यह हम भी पता लगा रहे हैं। पता लगते ही उसका नाम, पता पुलिस को बताया जाएगा।
 
रीवा के सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा यह घटना निदंनीय है। इस तरह की राजनीति ओछेपन को दर्शाती है। रही बात बयान की तो उसके लिए सबके समक्ष सामूहिक रूप से माफी मांगी जा चुकी है। साथ ही बयान देने वाले को पार्टी से निष्कासित किया जा चुका है।
 
Dakhal News 21 July 2016

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.