स्कूल शिक्षा मंत्री विजय शाह को अब करंट लगा
स्कूल शिक्षा मंत्री विजय शाह को आज करंट लग गया। उन्हें बंसल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। शाह कैबिनेट की बैठक में शामिल हुए थे। इसके बाद वे घर लौटे और स्विच खोलते समय उनके साथ यह घटना घटी।
मंत्री विजय शाह को भोपाल के सरकारी आवास में सांप ने डसा
इससे पहले 29 जून को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री विजय शाह को उनके भोपाल स्थित सरकारी बंगले पर सांप ने डस लिया। रविवार सुबह 4 बजे बंगले के सुरक्षाकर्मी उन्हें जेपी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों के अनुसार सांप काफी जहरीला था, वे लगातार शाह के स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है।
मंत्री का बंगला श्यामला हिल्स में है, जहां आस-पास घना जंगल फैला है। इसके साथ ही बंगले के अंदर भी काफी घने पेड़ लगे हुए है। यह पहला मामला नहीं है जब किसी मंत्री के बंगले पर सांप निकला हो, ऐसा पहले कई बार हो चुका है। लेकिन इस बार सांप ने मंत्री को ही डस लिया। इससे पहले एक बार विजय शाह के गले में सुपारी फंस गई थी तब भी उनकी जान पर बन आई थी।