वॉर्न का बेटा भी इश्क मिजाज
jacson
 
 
ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर शेन वॉर्न अपने खेल से जितने चर्चा में रहते थे, मैदान से बाहर उनकी गतिविधियां भी उतना ही सुर्खियां बटोरती थीं। खासतौर पर उनके अफेयर। अपने करियर के दौरान वॉर्न का नाम पांच महिलाओं के साथ जोड़ा गया था।
 
बहरहाल, शेन वॉर्न का बेटा जैक्सन अभी महज 16 साल का है, लेकिन अपने पिता की तरह की इश्कमिजाजी के चलते चर्चा में है। खबर है कि जैक्सन का संबंध काटिया गुनल से है। गुनल जैक्सन की गर्लफ्रेंड है। दोनों आए दिन साथ नजर आते हैं। अब तो मीडिया में दोनों की कुछ तस्वीरें भी आई हैं।
 
स्थानीय मीडिया में चर्चा है कि दोनों दो साल से सापाक क्रिकेटर का संगीन आरोप, मुझे मिली हिंदू होने की सजाथ हैं। काटिया के बारे में ज्यादा कुछ पता नहीं है, लेकिन बताया जा रहा है कि वह काफी ग्लैमरस है।
 
मालूम हो, 1995 में शेन वॉर्न ने सिमोन से शादी की थी और 2005 में तलाक हो गया था। जैक्सन वॉर्न की इसी शादी से हुई संतान है। इसके बाद वॉर्न ने 18 साल छोटी लिज हर्ले से शादी की थी। इसके अलावा क्रिकेटर पर ब्रिटिश नर्स डोना राइट को अश्लील मैसेज भेजने का आरोप भी लगा था। 2006 में एमटीवी प्रेजेंटर कॉरैली इचोल्ट्ज और एम्मा के साथ उनकी न्यूड तस्वीरें सामने आई थीं।बहलहाल, जैक्सन और वॉर्न आए दिन साथ नजर आते हैं। इसी साल के शुरू मे मेलबॉर्न में खेले गए ऑस्ट्रेलियन ओपन में पिता-पुत्र साथ नजर आए थे।
Dakhal News 14 June 2016

Comments

Be First To Comment....
Advertisement
Advertisement

x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.