Dakhal News
26 April 2024सुपरस्टार शाहरुख खान ने फिल्म निर्देशक ऐश्वर्या रजनीकांत धनुष की अगली निर्देशित फिल्म का पहला लुक शेयर किया। तमिल भाषा में बनी यह फिल्म भारतीय पैरालम्पिक हाई जम्पर मरियप्पम थंगावेलु के वास्तविक जीवन की कहानी पर आधारित है। तमिलनाडु के सलेम जिले के 21 वर्षीय हाई जम्पर के जीवन पर बनी इस फिल्म का नाम ‘मरियप्पम’ है।
मरियप्पम ने वर्ष 2016 में रियो डी जनेरियो में आयोजित हुये पैरालम्पिक खेल में भारत का प्रतिनिधत्व किया था और स्वर्ण पदक जीता था। 51 वर्षीय शाहरुख ने ट्विटर पर फिल्म का पहला लुक शेयर किया जिसमें एक एथलीट अपने हाथ में एक पदक लिये हुये खड़ा नजर आ रहा है।
शाहरुख ने लिखा, ‘मरियप्पम थंगावेलु के जीवन पर बनी फिल्म का पहला लुक यहां पेश किया जा रहा है। ऐश्वर्या धनुष को शुभकामनाएं।’ इसके जवाब में ऐश्वर्या ने लिखा, ‘आपका बहुत-बहुत धन्यवाद, आपको और आपके परिवार को नव वर्ष की शुभकामनाएं।’
Dakhal News
1 January 2017
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.
Created By: Medha Innovation & Development
|