तानसेन समारोह शुरू ,समाधि पर हुई हरिकथा
tansen samaroh

अमिताभ उपाध्याय 

ग्वालियर में तानसेन की समाधि पर शुक्रवार सुबह शहनाई वादन और ढोली बुआ महाराज की हरिकथा के साथ तानसेन समारोह की  शुरुआत हुई। सच्चिदानंद नाथ ढोलीबुआ महाराज की हरिकथा के बाद मौलाना इकबाल लश्कर ने मौलूद शरीफ का गायन किया। इसके बाद तानसेन और उनके आध्यात्मिक गुरु मोहम्मद गौस की मजार पर चादरपोशी हुई। तानसेन की समाधि पर सर्वधर्म सद्धाव की सरिता को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे।

तानसेन अलंकरण से  विभूषित होंगे एलके पंडित और डालचंद शर्मा

तानसेन समारोह में शाम 7 बजे ग्वालियर घराने के मूर्धन्य गायक एलके पंडित को वर्ष 2015-16 व नाथद्वारा घराने के पखावज वादक डालचंद शर्मा को वर्ष 2016-17 के तानसेन अलंकरण से विभूषित किया जाएगा। अलंकरण समारोह में अतिथियों के रूप में केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री माया सिंह, उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया, संस्कृति एवं पर्यटन राज्यमंत्री सुरेन्द्र पटवा व महापौर विवेक नारायण शेजवलकर मौजूद रहेंगे।

 

Dakhal News 16 December 2016

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.