नर्मदा किनारे के ऐतिहासिक घाटों और गुफाओं का संरक्षण जरूरी
महिदपुर

महिदपुर किला संरक्षण के लिये मिला यूनेस्को "अवार्ड आफ मेरिट" मुख्यमंत्री चौहान को भेंट 

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान को आज भोपाल में यहाँ उज्जैन जिले के महिदपुर किले के अनुरक्षण कार्य के लिये यूनेस्को द्वारा दिया गया 'अवार्ड ऑफ मेरिट' भेंट किया गया। मुख्यमंत्री ने संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग को इस सराहनीय पहल और सम्मान के लिये बधाई दी। इस अवसर पर संस्कृति राज्य मंत्री श्री सुरेन्द्र पटवा, प्रमुख सचिव संस्कृति श्री मनोज श्रीवास्तव, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री एस.के.मिश्रा, आयुक्त पुरातत्व श्री अनुपम राजन एवं युनेस्को के प्रतिनिधि सुश्री मोए चिबा, विश्व स्मारक कोष न्यूयार्क की प्रतिनिधि सुश्री गुरमीत एस राय, और संरक्षण वास्तुविद सुश्री ऐश्वर्या टिपनीस उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने यूनेस्को के प्रतिनिधि-मंडल को हाल में नर्मदा नदी के संरक्षण के लिये प्रारंभ की गई नर्मदा सेवा यात्रा की जानकारी देते हुए बताया कि नर्मदा के किनारे ऐतिहासिक महत्व के घाट और प्रागैतिहासिक गुफाएं हैं। इनके संरक्षण की पहल करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इसकी सूची बनाकर संरक्षण की कार्य-योजना बनाई जायेगी। विशेष रूप से घाटों के संरक्षण का काम प्राथमिकता से शुरू किया जायेगा।

उल्लेखनीय है कि यूनेस्को का यह प्रतिष्ठित पुरस्कार उज्जैन जिले के महिदपुर किले के अनुरक्षण कार्य के लिये यूनेस्को द्वारा दिया गया है। अंतर्राष्ट्रीय संरक्षण विशेषज्ञों की समिति द्वारा बैंकाक में हेरिटेज अवार्ड के लिए प्राप्त 40 प्रविष्टि में से महिदपुर किले के अनुरक्षण कार्य के लिए चयन किया गया है। प्रदेश में 492 राज्य संरक्षित स्मारक का अनुरक्षण एवं विकास कार्य स्मारक की वास्तु-कला तथा अन्य विशेषताओं को देखते हुए सावधानी से किया जा रहा है।

क्षिप्रा नदी के तट पर स्थित महिदपुर किले का अनुरक्षण संचालनालय पुरातत्व अभिलेखागार एवं संग्रहालय और वर्ल्ड मान्यूमेंट फण्ड की सहभागिता से किया गया है। महिदपुर किले की सुरक्षा प्राचीर, बुर्ज, प्रवेश द्वार एवं कंगूरों का अनुरक्षण किया गया है। इसका निर्माण 18 वीं शताब्दी में करवाया गया था। यह होल्कर राज्य इंदौर का एक भाग था। सन 1817 में यहाँ पर अंग्रेजों और होल्कर राज्य के बीच युद्ध हुआ था।

 

 

Dakhal News 14 December 2016

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.