नोटबंदी पर मोदी के 10 सवाल
नोटबंदी पर मोदी के  10 सवाल

 

 

नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी के अपने फैसले पर देश के लोगों से राय मांगी है। मंगलवार को ट्वीट कर नरेंद्र मोदी ऐप पर लोगों से सर्वे में हिस्सा लेने को कहा है। सर्वे का मकसद यह जानना है कि लोग नोटबंदी पर क्या सोचते हैं। क्या दिक्कतें आ रही हैं? क्या बेहतर किया जा सकता है? इसमें 10 सवाल हैं, जिनका जवाब देना है। इधर, कांग्रेस ने इस सर्वे पर सवाल उठाते हुए कहा, ''इसे लागू करने के पहले पूछना चाहिए था।

1. क्या आपको लगता है कि भारत में कालाधन है? इसके दो ऑप्शन हैं- हां और नहीं।

2. क्‍या आपको लगता है भ्रष्टाचार और कालेधन के खिलाफ लड़ाई लड़ने और इस समस्या को दूर करने की जरूरत है?

इसके दो ऑप्शन हैं- हां और नहीं।

3. आप काले धन की समस्या से निपटने के लिए सरकार द्वारा उठाए कदमों के बारे में क्या सोचते हैं?

इस सवाल के जवाब के लिए पांच विकल्प दिए गए हैं- बेकार हैं, अपर्याप्त हैं, ठीक हैं, प्रभावी हैं और अभूतपूर्व हैं।

4. आप भ्रष्टाचार के खिलाफ मोदी सरकार द्वारा अब तक किए गए प्रयासों के बारे में क्या सोचते हैं?

इस सवाल के जवाब के लिए पांच विकल्प दिए गए हैं- बेकार हैं, अपर्याप्त हैं, ठीक हैं, प्रभावी हैं और अभूतपूर्व हैं।

5. आप 500 और 1000 के पुराने नोटों को बंद करने के मोदी सरकार के निर्णय के बारे में क्या सोचते हैं?

इस सवाल के जवाब के लिए पांच विकल्प दिए गए हैं- बेकार हैं, अपर्याप्त हैं, ठीक हैं, प्रभावी हैं और अभूतपूर्व हैं।

6. क्‍या आपको लगता है कि डिमॉनेटाइजेशन से कालाधन, भ्रष्टाचार और आतंकवाद को रोकने में मदद मिलेगी?

इसके जवाब के लिए चार ऑप्शन दिए गए हैं। इसका तुरंत प्रभाव पड़ेगा, इसका प्रभाव पड़ने में समय लगेगा, कम प्रभाव पड़ेगा, पता नहीं, कह नहीं सकते।

7. डिमॉनेटाइजेशन से रियल एस्टेट, उच्च शिक्षा और हेल्थ केयर तक आम आदमी की पहुंच बनेगी?

इसके लिए तीन ऑप्शन हैं- पूरी तरह सहमत हैं, थोड़ा सहमत हैं और कह नहीं सकते।

8. भ्रष्टाचार, कालाधन, आतंकवाद और नकली नोटों पर अंकुश लगाने की लड़ाई में हुई असुविधा को आपने कितना महसूस किया?

इसके भी तीन ऑप्शन हैं- बिल्कुल महसूस नहीं किया, थोड़ा बहुत किया लेकिन यह जरूरी था और हां महसूस किया।

9. क्या आप मानते हैं कि भ्रष्टाचार का विरोध करते रहे कई आंदोलनकारी और नेता वास्तव में कालेधन, भ्रष्टाचार और आतंकवाद के समर्थन में लड़ रहे हैं?

इसके दो ऑप्शन हैं- हां और नहीं।

10. क्या आपके पास कोई सुझाव या विचार है, जो आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ शेयर करना चाहते हैं?

इसके लिए पांच शब्दों की सीमा दी गई है।

नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट से सुबह 11.25 बजे ट्वीट किया और इस सर्वे की जानकारी लोगों को दी। उन्होंने लिखा- "करंसी नोट को लेकर किए गए फैसले पर मैं आपका नजरिया जानना चाहता हूं। एनएम ऐप पर सर्वे में हिस्सा लें।" इसके साथ उन्होंने अपने ऐप की लिंक भी डाली। 

 

Dakhal News 22 November 2016

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.