विदिशा में कर्फ्यू जारी
danga vidisha

बजरंग दल के नेता दीपक कुशवाहा की हत्या के बाद विदिशा में लगा कर्फ्यू दोपहर तक जारी था। भोपाल संभागायुक्त, आईजी विदिशा कलेक्टर, एसपी स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। इसके बाद कर्फ्यू में ढील दी जा सकती है। उधर पुलिस ने उपद्रवियों पर 9 अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। घटना के बाद से शहर के चप्पे-चप्पे में पुलिस बल तैनात है। सभी समुदाए के लोगों ने शहरवासियों से शांति की अपील की है। पुलिस मुख्यालय भी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

डीजीपी ऋषि कुमार शुक्ला ने कहा आईजी   भोपाल अभी विदिशा में ही है। स्थिति नियंत्रण में है। किसी को कानून अपने हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा।

ऋषि कुमार शुक्ला, डीजीपी

कमिश्नर अजातशत्रु श्रीवास्तव ने कहा शहर में शांति है। पुलिस पूरे शहर में लगा हुआ है। समीक्षा कर कर्फ्यू में ढील देने का तय किया जाएगा।

 

Dakhal News 14 November 2016

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.