राहुल गांधी और दिग्विजय पर नरोत्तम का पलटवार
bhopal, Narottam
भोपाल। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और दिग्विजय सिंह पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि हिंदुओं की आस्था के केंद्रों पर राहुल गांधी, दिग्विजय सिंह ही नहीं, पूरी कांग्रेस विवाद खड़े करती रही है। दिग्विजय सिंह आज राममंदिर पर सवाल कर रहे हैं। पहले उन्होंने कश्मीर पर आपत्तिजनक बयान दिया था। कांग्रेस का मूल मकसद सिर्फ हिंदुओं की धार्मिक आस्था के साथ छेड़छाड़ करना है।
 
मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि राम सत्य हैं, ये सत्य है। ये वही राहुल है जिनकी सरकार ने सुप्रीमकोर्ट में राम के अस्तित्व पर सवाल खड़ा किया था, मैं राहुल जी को बहस के लिए चुनौती देता हूं, मैं कमलनाथ को भी चुनौती देता हूं कि वो आएं और मुझसे राम के विषय में बहस करें। वहीं दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर गृह मंत्री ने निशाना साधते हुए कहा कि हिंदुओं की आस्था के केंद्रों पर राहुल गांधी, दिग्विजय सिंह ही नहीं, पूरी कांग्रेस विवाद खड़े करती रही है। दिग्विजय सिंह आज राममंदिर पर सवाल कर रहे हैं। पहले उन्होंने कश्मीर पर आपत्तिजनक बयान दिया था। कांग्रेस का मूल मकसद सिर्फ हिंदुओं की धार्मिक आस्था के साथ छेड़छाड़ करना है।
 
कोरोना का ग्राफ तेजी से नीचे आ रहा
मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण का ग्राफ तेजी से नीचे आ रहा है। पिछले 24 घंटे में 528 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए केस 224 हैं, संक्रमण दर अब 0.31 प्रतिशत जबकि रिकवरी दर 98.4 प्रतिशत है। 15 जिलों में कोरोना का एक भी नया मरीज नहीं मिला है। मध्य प्रदेश सरकार देश की पहली ऐसी सरकार है, जो कोरोना से पीडि़त लोगों के पक्ष में कई महत्वपूर्ण योजनाओं का ऐलान कर उनको लागू कर रही है। वहीं कांग्रेस कोरोना महामारी में भी जनहितैषी फैसलों पर सवाल उठा रही है और हर मुद्दे पर सिर्फ राजनीति कर रही है।
Dakhal News 15 June 2021

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.