
Dakhal News

श्रीमती चौहान ने कहा कि विगत दिनों सीधी जिले में निर्भया कांड जैसी गैंगरेप की जघन्य वारदात कर दी गई और खंडवा जिले में 50 वर्षीय दुकानदार ने दुकान आई 13 साल की बच्ची से रेप किया और उसके बाद बच्ची की हत्या कर दी। हाल ही में प्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस मुख्यालय के पास गुरूवार को अस्पताल से घर लौट रही महिला के साथ मारपीट कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। वहीं उमरिया जिले में नौंवी कक्षा की 13 वषीय बच्ची से नौ लोगों द्वारा दुष्कर्म की घिनौनी घटना सामने आयी है। लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार हाथ पर हाथ रख कर बैठी है। प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। बीते पांच दिन में महिलाओं के साथ हैवानियत की यह चौथी घटना घटित हुई है। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना चाहिए। प्रदेश में महिलाओं, बहू-बेटियों के साथ जो घटित हो रहा है, उसे वह सुनने का नैतिक साहस भी नही जुटा पा रहे हैं और वे महिलाओं की बात सुनते ही पीठ दिखाकर भाग जाते है। श्रीमती चौहान ने कहा कि यदि समय रहते प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार कम नहीं हुए तो महिला कांग्रेस भाजपा सरकार के खिलाफ पूरे प्रदेश में धरना-प्रदर्शन करेगी और मुख्यमंत्री तथा गृहमंत्री का पुतला दहन करेगी।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2021 Dakhal News.
Created By:
![]() |