भारत रत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर सीएम शिवराज समेत भाजपा नेताओं ने किया नमन
bhopal,BJP leaders, including CM Shivraj ,salute, birth anniversary ,Dr. Rajendra Prasad
भोपाल। भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की आज गुरुवार को 136वीं जयंती है। उनका जन्म 3 दिसंबर, 1884 को बिहार के सीवान जिले के जीरादेई गांव में हुआ था। वह अत्यंत दयालु और निर्मल स्वभाव के महान व्यक्ति थे। उनकी जयंती पर मप्र के सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत भाजपा नेताओं ने उन्हें स्मरण कर विनम्र श्रद्धांजलि दी है।
 
सीएम शिवराज ने ट्वीट कर भारत रत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए लिखा ‘अंग्रेज़ी हुकूमत की नींव हिलाने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, सरल और सहज स्वभाव के धनी देश के प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को जयंती पर सादर नमन।
 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अपने ट्वीट में कहा ‘भारत के प्रथम राष्ट्रपति, भारत रत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद जी की जयन्ती पर उन्हें कोटि - कोटि नमन।
भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने डॉ राजेन्द्र प्रसाद को नमन करते हुए कहा ‘भारतीय गणराज्य के प्रथम राष्ट्रपति, सादगी, सेवा, त्याग और देशभक्ति की प्रतिमूर्ति डॉ राजेन्द्र प्रसाद जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन न्याय के रक्षक अभिवक्ता बंधुओं को 'अभिवक्ता दिवस' की हार्दिक शुभकामनाएं!
Dakhal News 3 December 2020

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.