गृहमंत्री ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- कांग्रेस ने किसानों से छल किया, उनका कर्ज माफ नहीं किया
bhopal, Home Minister, targeted Congress,  cheated farmers

 

भोपाल। मध्य प्रदेश में 27 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं। इसको लेकर भाजपा और कांग्रेस के नेता किसान, बेरोजगारी, कर्जमाफी, महिला सुरक्षा जैसे मामलों पर एक दूसरे को घेरने की तैयारी में हैं। वहीं, अब उपचुनाव के मुद्दों में राम मंदिर भी शामिल हो गया है। भाजपा के साथ कांग्रेस भी राम मंदिर के नाम पर वोट मांगने की रणनीति बना रही है। कांग्रेस की रणनीति पर मप्र के गृह एवं जेल मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने निशाना साधा है। कांग्रेस कार्यालय के राममय होने पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि यही तो हम चाहते थे, सियाराम मय सब जग जानी। सारा जग सियाराम हो जाए, इससे ज्यादा और अच्छे दिन क्या चाहिए। कितने अच्छे दिन आ गए हैं, पीसीसी में भगवान राम लग जाए, यही हमारी कल्पना थी कि सब सियाराम मय हो।

 

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि सवाल पार्टी की नीति का नहीं, राष्ट्र का है, बीजेपी जितने निर्णय लेती है वह राष्ट्रहित के होते हैं। बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय यह सोच लेकर के राजनीति में आते हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने जो कहा वह किया, भाजपा की यही विशेषता है जो कहती है वह करती है, आज ना दो प्रधान है ना दो विधान। हमने कहा था एक देश में दो विधान दो प्रधान नहीं चलेंगे, आज भारत और कश्मीर का संविधान एक है। हमने कहा था सौगंध खाते हैं मंदिर वहीं बनाएंगे, बना दिया। हमने कहा ट्रिपल तलाक हटाएंगे, हटा दिया। भाजपा एकमात्र पार्टी है जो कहती है, वो करती है। वहीं उपचुनाव में राम मंदिर को मुद्दा बनाने की कांग्रेस की तैयारी पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस के सारे वकील राम मंदिर के खिलाफ कोर्ट में लड़ चुके हैं। राम मंदिर को लेकर कांग्रेस का विरोध रिकॉर्ड में है। तमिलनाडु सरकार ने हलफनामा देकर राम को काल्पनिक बताया था, रामसेतु को हमेशा कांग्रेस में काल्पनिक बताया था। राम के ऊपर सवाल उठाने वाले अब कैसे ऐसा कह सकते हैं।

 

कांग्रेस का काम सिर्फ कमियां निकालना
पूर्व सीएम कमलनाथ के शिलान्यास में आमंत्रित सदस्यों को लेकर सवाल खड़े करने पर मंत्री मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस का काम सिर्फ कमियां निकालना है। कमलनाथ को मध्य प्रदेश के किसानों की चिंता करनी चाहिए, मध्य प्रदेश के किसानों पर पंजाब की सरकार कुठाराघात कर रही है। पंजाब सरकार बासमती चावल पर आपत्ति लगा रही है। इस पर कमलनाथ मौन क्यों है। किसानों के नाम पर झूठे वादे कर कांग्रेस ने सरकार बना दिया और आज भी किसानों के साथ धोखा कर रही हैं। जब जब किसान की बात आती है कांग्रेस के सभी नेता खामोश रहते हैं।

 

किसानों के हित में बनाई कृषि कैबिनेट
प्रदेश सरकार द्वारा कृषि कैबिनेट बनाए जाने पर मंत्री मिश्रा ने कहा कि किसानों के हितों की चर्चा के कृषि कैबिनेट लिए बनाई गई है। बैठक होगी तो किसानों के हितों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के लिए किसान हमेशा प्राथमिकता में रहे हैं। पहले भी कृषि कैबिनेट बनाई गई, पहले भी कृषि का बजट मध्य प्रदेश के विधानसभा में अलग से प्रस्तुत हुआ है। मंत्री मिश्रा ने बताया कि देश में पहला ऐसा प्रदेश जहां कृषि कैबिनेट बनी है। किसान का बेटा मुख्यमंत्री है तो स्वाभाविक है मध्य प्रदेश में किसानों के हित में फैसले होंगे।

कांग्रेस पर साधा निशाना

पंजाब सरकार के बासमती टैग का विरोध करने पर मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब में कांग्रेस की सरकार है और कांग्रेस हमेशा से ही किसान विरोधी रही है। मामला कृषि समिति पर विचाराधीन है और दिल्ली सरकार फैसला करेगी। इस पर मध्य प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ बताएं वह किसके साथ है।

 

Dakhal News 6 August 2020

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.