इंदौर के एमआरटीबी अस्पताल से भागे कोरोना के दो मरीज खजराना में पकड़े गए
indore, Two Corona patients, fled , MRTB Hospital , caught in Khajrana
इंदौर। एमआरटीबी अस्पताल में भर्ती कोरोना पॉजिटिव दो मरीज रविवार सुबह जब अस्पताल से गायब पाए गए तो अस्पताल सहित पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। काफी मशक्कत के बाद इन दोनों मरीजों को खजराना इलाके से पकड़ा गया, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। दोनों मरीजों को वापस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना को लेकर अस्पताल की व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठ रहे हैं।

एमआरटीबी अस्पताल के स्पेशल वार्ड में भर्ती कोरोना पॉजीटिव दो मरीज रविवार सुबह वार्ड से नदारद थे। पहले अस्पताल में ही मरीजों की खोजबीन की गई लेकिन जब वे कहीं नहीं मिले तो पुलिस और प्रशासन को सूचना दी गई। पहले से ही अलर्ट पर चल रही इंदौर पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद दोनों मरीजों को शहर के खजराना क्षेत्र से पकड़ लिया। इसके बाद दोनों को फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना को अस्पताल प्रशासन की बड़ी लापरवाही माना जा रहा है। यह सवाल भी खड़ा हो रहा है कि जब सड़कों पर जगह-जगह पुलिस लोगों को रोककर पूछताछ कर रही है, ऐसे में दो पॉजिटिव मरीज कैसे अस्पताल से भाग निकले।

शनिवार को भी आधा घंटा वार्ड में घूमता रहा एक मरीज
 एमआरटीबी अस्पताल में बनाए स्पेशल वार्ड में भर्ती एक पॉजिटिव मरीज 
शनिवार को आधा घंटा तक बेरोकटोक अस्पताल परिसर में घूमता रहा। उस वक्त वहां दो दर्जन से ज्यादा लोग हंगामा कर रहे थे। मरीज भी इन्हीं में शामिल होकर अस्पताल की व्यवस्थाओं को कोसने लगा। कर्मचारियों ने उससे पूछताछ तो पता चला कि वह कोरोना पॉजिटिव है और स्पेशल वार्ड में भर्ती है। हंगामा होता देख वह भी बाहर निकल आया था। इतना सुनते ही वहां सन्नाटा छा गया। कर्मचारियों ने किसी तरह मरीज को वापस वार्ड में भिजवाया था।

 

Dakhal News 29 March 2020

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.