स्वागत में लगे होर्डिगों से गायब इमरती और दिग्विजय, बंद कमरे में होगी सिंधिया और दिग्विजय की बातचीत
guna, imarti, Digvijay missing from hoardings, Scindia ,talk in closed room
गुना। लंबे समय बाद पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं गुना-शिवपुरी के पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की 24 फरवरी को दोपहर के समय गुना सर्किट हाउस के बंद कमरे में चर्चा होगी। राजनीतिज्ञों के अनुसार इन दोनों के बीच आगामी राज्यसभा के होने वाले चुनाव और मप्र के कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर चर्चा हो सकती है। सिंधिया के आगमन को देखते हुए श्रम मंत्री महेन्द्र सिंह सिसौदिया के नेतृत्व में कांग्रेसजनों द्वारा स्वागत की तैयारियां चल रही हैं। इसके लिए शहर में लगे होर्डिंगों से जहां जिले के प्रभारी मंत्री इमरती देवी गायब हैं, वहीं पूर्व मु यमंत्री दिग्विजय सिंह भी यहां लगे बैनरों में कहीं नजर नहीं आ रहे हैं। इन होर्डिंगों से  साफ नजर आ रहा है कि कांग्रेस गुटबाजी की शिकार है, जिसके चलते होर्डिगों से सिंधिया समर्थक इमरती के साथ-साथ दिग्विजय सिंह का फोटो गायब कर दिया है।  यह बात अलग है कि दिग्विजय सिंह ने कांग्रेसजनों से होर्डिंग के रूप में अपव्यय न करने का आग्रह किया है। इन होर्डिंगों के बहाने कांग्रेसियों के बीच शक्ति प्रदर्शन हो रहा है। अलग-अलग नेताओं ने अपने-अपने वरिष्ठ नेताओं के फोटो वाले होर्डिंग लगाए हैं। शहर को होर्डिंग से पाट दिया है, बिजली के खंबे व विभिन्न कंपनियों के होर्डिगों पर भी ये होर्डिंग टंगे हैं।इनमें से अधिकतर बगैर अनुमति के लगे हैं।
 
सवा बारह बजे आएंगे दिग्विजय 
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह काफी समय बाद गुना के अल्प प्रवास पर 24 फरवरी को दोपहर सवा बारह बजे आएंगे। यहां आने के बाद पायगा मोहल्ला स्थित सत्येन्द्र तिवारी के निवास पर और वहां से पौने एक बजे हड्डी मिल बजरंगगढ़ रोड पर अ तर खान के निवास पर शोक व्यक्त करने जाएंगे। पूर्व मु यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह 1.15 बजे सर्किट हाउस जाएंगे जहां वे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के  महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया से भेंट करेंगे। दोपहर दो बजे वे गुना से इंदौर के लिए रवाना हो जाएंगे।
 
साढ़े तीन बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे सिंधिया 
पूर्व केन्द्रीय मंत्री व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया 24 फरवरी को दोपहर 1 बजे करीब चार घंटे के अल्प प्रवास पर गुना आएंगे।  वे आरोन रोड से जयस्तम्भ चौराहा आएंगे, उनको जय स्तम्भ चौराहे सर्किट हाउस तक पैदल ले जाया जाएगा। सिंधिया के निर्धारित कार्यक्रम अनुसार सिंधिया 24 फरवरी को दोपहर साढ़े तीन बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। जहां विभिन्न संगठनों व गणमान्य नागरिकों से चर्चा करेंंगे।  इसके बाद वे शहर के कई क्षेत्रों में जाएंगे। सायं 4.4० बजे गुना से चंदेरी के लिए रवाना होंगे। 
 
इमरती आईं, चौधरी, राजपूत, सिलावट आज आएंगे
 अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया के गुना आगमन को देखते हुए जिले की प्रभारी मंत्री इमरती देवी रविवार को सायं पांच बजे करीब गुना आईं, यहां आने के बाद उन्होंने कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस एवं उसके मोर्चा व संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक ली और उनसे तैयारियों को लेकर चर्चा की।प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री प्रभूराम चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट, महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी, परिवहन मंत्री गोविन्द राजपूत, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर कल 24 फरवरी को सुबह के समय गुना आएंगे। 
 
सिंधिया,दिग्विजय और मंत्रियों की सुरक्षा कड़ी
सोमवार को पूर्व केन्द्रीय मंत्री सिंधिया जिनको जेड प्लस की सुरक्षा मिली हुई है, उनके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह के अलावा प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी, स्कूल शिक्षा मंत्री प्रभुराम चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट, परिवहन मंत्री गोविन्द राजपूत के आगमन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। सौ से अधिक पुलिस अधिकारी व कर्मियों को अलग-अलग जगह ड्यूटी बतौर तैनात किया है। इसके साथ ही यातायात बाधित न हो, इसकी भी समुचित व्यवस्था की गई है।
 
Dakhal News 23 February 2020

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.