दिल्ली में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चार सभाएं लेंगे शिवराज
bhopal, Shivraj , four meetings ,favor of BJP candidates, Delhi
भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान दिल्ली विधानसभा के चुनावों में लगातार सक्रिय बने हुए हैं। बुधवार को भी वे दिल्ली में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में चार सभाओं को संबोधित करेंगे। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट करके दी है। 
 
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान बुधवार को दोपहर 3.00 बजे से दिल्ली की चांदनी चौक विधानसभा सीट से भाजपा प्रतयाशी सुमन कुमार गुप्ता के समर्थन में हनुमान मंदिर यमुना बाजार में सभा को संबोधित करेंगे। अपराह्न 4.30 बजे ओखला विधानसभा के ग्राम जसौला में पार्टी उम्मीदवार ब्रह्मसिंह के समर्थन में सभा लेंगे। शाम 6.00 बजे ग्रेटर कैलाश विधानसभा के सेंट्रल पार्क में पार्टी प्रत्याशी शिखा रॉय के समर्थन में सभा को संबोधित करेंगे। इसके उपरांत रात्रि 8.30 बजे महरौली विधानसभा के कालूराम चौक पर पार्टी प्रत्याशी कुसुम खत्री के पक्ष में सभा लेंगे। उन्होंने ट्वीट करके दिल्ली के नागरिकों से कहा है कि भाजपा दिल्ली में विकास की गंगा बहाने को तत्पर है और प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली को दुनिया की सबसे सुंदर राजधानी बनाने के लिये प्रतिबद्ध हैं, आइये इस बारे में संवाद करें। 
 
Dakhal News 5 February 2020

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.