झाबुआ उप चुनाव पर भार्गव के बयान पर सियासत
computer baba

 

कम्प्यूटर:राजनैतिक और नैतिक पतन है भार्गव का बयान

 

नदी न्यास अध्यक्ष कंप्यूटर बाबा ने नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव पर निशाना साधते हुए कहा की  | गोपाल भार्गव का यह बयान उनके राजनैतिक , सामाजिक और नैतिक पतन को दर्शाता है  | देश में विभिन्न धर्म और जाती के लोग रहते है सबका संवैधानिक अधिकार है  | गोपाल का बयान उनके पार्टी के चाल और चरित्र को दर्शाता है | 

 

नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव के झाबुआ वाले बयान पर अब सियासत तेज हो गई है  | नदी न्यास अध्यक्ष कंप्यूटर बाबा ने गोपाल भार्गव पर निशाना साधते हुए कहा की  | ये देश सब का है  | कोई किसी भी पार्टी का हो सब  हिन्दुस्तानी है  | ... सभी को संविधान में अधिकार प्राप्त है  यहाँ सभी जाती और वर्ग के लोग रहते है  |  गोपाल भार्गव  का यह बयान उनके राजनैतिक , सामाजिक और नैतिक पतन को बताता है कम्प्यूटर बाबा ने कहा की अगर जनता भाजपा को वोट नहीं करती तो क्या वो देश द्रोही मानी जाएगी  | बाबा ने कहा की गोपाल भार्गव बताये उनके पूर्वज किस पार्टी को वोट करते थे |

गौरतलब है की  भार्गव झाबुआ विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए प्रचार करने पहुंचे  थे | गोपाल भार्गव ने विवादित बयान देते हुए कहा था की   यह कांग्रेस और भाजपा के बीच होने वाला चुनाव नहीं बल्कि यह ‘हिन्दुस्तान एवं पाकिस्तान’ के मध्य चुनाव है  | कांग्रेस ने गोपाल भार्गव के बयान पर नाराजगी जताई थी  |  और चुनाव आयोग में शिकायत भी की  ... जिसके बाद गोपाल भार्गव पर मामला दर्ज किया गया  | 

 

 

Dakhal News 2 October 2019

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.