शिवराज सरकार ने प्रदेश को लूटा

 

घड़ियाली आंसू बहा रहे शिवराज सिंह

 

खनिज मंत्री प्रदीप जायसवाल ने शिवराज सरकार पर हमला करते हुए कहा कि अंग्रेजो ने जितना नही लूटा उससे  ज्यादा शिवराज सरकार ने मध्यप्रदेश को लूटा है  | उन्होंने  कहा अभी तो पिछले 15 सालों के दुष्परिणाम सामने आरहे है  | जैसे जैसे सरकार आगे बढ़ेगी वैसे वैसे 15 साल के और भी दुष्परिणाम सामने आएंगे।

सीहोर में  कमलनाथ सरकार के खनिज मंत्री प्रदीप जयसवाल ने शिवराज सिंह पर हमला करते हुए कहा की अंग्रेजो ने जितना नही लूटा इससे ज्यादा शिवराज सरकार ने प्रदेश को लूटा है  |  पहले नीति नाम की कोई चीज नही थी  | भारतीय जनता पार्टी की सरकार और नेताओं ने मध्यप्रदेश  को लूटा है | हाल ही में हुए हनीट्रेप मामले को लेकर मंत्री जयसवाल ने कंहा .पिछले 15 सालों के दुष्परिणाम सामने आ रहे है  | अवैध खनन हनीट्रेप या पेंशन घोटाला बहुत सारे घोटाले जैसे जैसे सरकार आगे बढ़ेगी वैसे वैसे 15 साल के और भी दुष्परिणाम सामने आएंगे  |

शिवराज सिंह चौहान के धरना प्रदर्शन को लेकर मंत्री प्रदीप जयसवाल ने कहा की प्रदेश  में शिवराज सरकार थी | पूरे देश मे सबसे ज्यादा किसानो के आंदोलन किसानो की आत्महत्याएं मध्यप्रदेश  में  देखने को मिले | शिवराज सिंह चौहान प्रदेश भर में अपनी नाकामी को छुपाने के प्रयास कर रहे है  |

Dakhal News 26 September 2019

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.