भाजपा ने दिया कांग्रेस भगाओ प्रदेश बचाओ का नारा
bjp dharna pradarshan

 

किसान विरोधी है सरकार,बीजेपी ने कहा मुआवजे दो

 

 

भारतीय जनता पार्टी ने  प्रदेश भर में कमलनाथ सरकार  के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया | सांसद जनार्दन मिश्रा ने कमलनाथ सरकार पर जमकर निशाना साधा  और कहा की कमलनाथ सरकार किसान विरोधी सरकार है | उन्होंने कांग्रेस भगाओ प्रदेश बचाओ का नारा दिया |

 भारतीय जनता पार्टी कमलनाथ सरकार के खिलाफ अब सडकों पर आ गई है | बीजेपी  के द्वारा प्रदेश भर में धरना प्रदर्शन किया | रीवा में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने  कमलनाथ सरकार की योजनाओं के खिलाफ  प्रदर्शन किया | और  कमलनाथ सरकार और कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की |  बीजेपी ने  अतिवृष्टि के कारण फसलों की बर्बादी के लिए  किसानों को मुआवजा दिए जाने  की मांग रखी है | बीजेपी नेताओं ने कमलनाथ सरकार को पूरी तरह से फेल बताते हुए उसे  किसान विरोधी करार दिया | सांसद जनार्दन मिश्रा ने कमलनाथ सरकार  पर जमकर निशाना साधा और  कांग्रेस भगाओ, प्रदेश बचाओ का नारा दिया |  जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ता तथा नेताओं ने कलेक्ट्रेट भवन पहुंचकर  ज्ञापन सौंपा | 

 

 

 वही छतरपुर के  बड़ामलेहरा विधानसभा मे भी | प्रदेश की पूर्व मंत्री ललिता यादव की अगुवाई मे  किसानो की  बरबाद हुई फसलो का मुआवजा दिलाने के लिये धरना दिया गया  और  कमलनाथ सरकार से  चुनाव के दौरान जनता से किये वादे निभाने की मांग की |  प्रदशर्न में बीजेपी  कार्यकर्ता और किसान अपनी  खराब हुई फसलों को भी साथ लाये थे | 

 

Dakhal News 23 September 2019

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.