दिग्विजय के बयान पर पोस्टर वॉर

 

मुख्य मंदिरों पर रात में चिपके पोस्टर

दिग्विजय के लिए मंदिर के दरवाजे बंद हो

 

 पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अपने विवादस्पद बयानों के कारण  चर्चाओं में ज्यादा रहते हैं |  इस बार भी दिग्विजय ने एक अजीबोगरीब बयान दिया

 कहा भगवा वस्त्र पहनकर सबसे ज्यादा रेप हो रहे है |  इस बयान के बाद से कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ बीजेपी सड़कों पर आ गई  और कहा दिग्विजय के बयान उनकी हिंदू विरोधी  मानसिकता को प्रकट करते हैं | वंही रात के अँधेरे में शहर के मुख्य मदिरों में पोस्टर लगाए गए हैं जिसमे लिखा गया है की दिग्विजय के लिए मंदिर के दरवाजे बंद हों | 

 

कांग्रेस नेता  दिग्विजय सिंह के विवादित बयान के बाद सियासत गरमा गई हैं | आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया हैं |  विपक्ष खुलकर दिग्विजय के विरोध में उतर चुका हैं |  और शहर में पोस्टर वॉर शुरू हो चूका हैं | रात को शहर के मुख्य मंदिर परशुराम मंदिर, हनुमान मंदिर, साईं मंदिर सहित कई मंदिरों के बाहर  पोस्टर चिपके गए हैं जिसमे लिखा गया हैं की दिग्विजय के लिए मंदिर के दरवाजे बंद हो |  वही जनसम्पर्क मंत्री पी.सी शर्मा  दिग्विजय के बचाव ने नजर आये कहाँ दिग्विजय ने 3500 किलोमीटर पैदल चलकर नर्मदा जी की परिक्रमा की है | जो आज तक किसी राजनेता ने नहीं की |

आपको बता दे कि | इससे पहले पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक विश्वास सारंग ने कहा था की संत समाज को आगे आकर दिग्विजय सिंह के मंदिरों में प्रवेश को रोकना चाहिए | 

 

Dakhal News 19 September 2019

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.