देव मुरारी बापू को कंप्यूटर बाबा से है जान का खतरा
dev murari

 

आश्वासन के बाद भी पद ना मिलने से  है नाराज  

दो दिन बाद ठोस कदम उठाने की चेतावनी

 

मध्य प्रदेश  विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के लिए प्रचार करने वाले आचार्य देवमुरारी बापू ने  कंप्यूटर बाबा से अपनी जान को खतरा बताया है  |  देव मुरारी इस समय कमलनाथ सरकार से नाराज चल रहे है  | उनका कहना है की  आश्वासन के बाद भी कमलनाथ सरकार ने उन्हें कोई पद  नहीं दिया उन्होंने अपनी जान को खतरा बताते हुए सरकार से सुरक्षा की मांग की है  | कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार करने वाले आचार्य देव मुरारी बापू इन दिनों कमलनाथ सरकार से नाराज चल रहे है  | उन्होंने कमलनाथ सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा की  आश्वासन के बाद भी उनको कोई पद नहीं दिया गया जबकि उन्होंने कांग्रेस के लिए जगह जगह जाकर प्रचार प्रसार किया था  |  देव मुरारी बापू ने कंप्यूटर बाबा से अपनी जान को खतरा बताया है  | उनका कहना है की कंप्यूटर बाबा के समर्थकों से उनको मारने की धमकी मिल रही है  इसलिए वो टीटी नगर थाने में बैठकर सुरक्षा की मांग कर रहे है  | संत समागम को लेकर मुरारी बापू ने कहा की इस संत समागम में बहोत सरे संतो को नहीं बुलाया गया मुरारी बापू ने कमलनाथ सरकार को चेतावनी देते हुए कहा की  सरकार ने 19 सितम्बर तक का समय माँगा  था अगर उनको कोई पद नहीं दिया गए तो वो कोई ठोस कदम उठाएंगे  |  

 

टीटी नगर थाना प्रभारी संजीव चौकसे ने बताया की  देव मुरारी बापू ने  सुरक्षा की मांग की है | उन्होंने अपनी जान को खतरा बताया है  |  जिसको देखते हुए उनको सुरक्षा  प्रदान की गई है  |   और बापू जी की मांग है की उनको और भी सुरक्षा दी जाय  जिसके इंतजाम किये जा रहे है  | 

 

Dakhal News 17 September 2019

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.