भाजपा कार्यालय पहुंची उमा भारती ने वीडी शर्मा को लगाया तिलक जमकर की तारीफ
bhopal, Uma Bharti ,reaches BJP office, praises VD Sharma , tilak fiercely
भोपाल। पूर्व केन्द्रीय मंत्री और दिग्गज भाजपा नेत्री उमा भारती मंगलवार दोपहर प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंची। यहां उन्होंने नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। मुलाकात के दौरान उमा भारती ने मीडिया के सामने प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को केसरिया तिलक लगाया और उनकी तारीफ करते हुए उन्हें कुशल संगठक बताया। 
 
मीडिया से बातचीत करते हुए उमा भारती ने विष्णु दत्त शर्मा को अध्यक्ष बनने पर कहा कि वह कुशल संगठक रहे है। मध्य प्रदेश भाजपा को कुशल नेता मिला है। हाल ही में वे लोकसभा चुनाव में लगभग 5 लाख मतों से चुनाव जीते है। सभी गुण वीडी शर्मा में समाहित है। आगे उमा भारती ने कहा कि मैं वीडी शर्मा को लगभग 25 साल से जानती हूँ, वह मेरा छोटा भाई है। मेरे लिए वीडी शर्मा का प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनना खुशी बात है। वीडी शर्मा को केसरिया तिलक लगाए जाने पर उमा भारती ने कहा कि मंगलवार को असली शौर्य का प्रतीक केशरिया तिलक किया है। चंदन में घर से खिस कर लाई थी। मैं उन्हें शुभकामनाएं देती हूं कि पिछले साल जो सरकार चली गयी। गौरव हमारा चला गया वो फिर से प्राप्त होगा।
 
इस दौरान कमलनाथ सरकार पर हमला करते हुए उमा भारती ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी लेकिन कांग्रेस ने अपने किए वादे पूरे नही किये, जिससे लोग छला हुआ महसूस कर रहे है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ी हुई है। हम भले ही सरकार में नही है लेकिन हम यह सब बर्दाश्त नही करेंगे और सरकार को घुटने टेकने पर मजबूर कर देंगे। 
Dakhal News 25 February 2020

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.