महाशिवरात्रि पर्व पर हजारों श्रद्धालुओं ने किये भगवान महाकाल के दर्शन
ujjain, Thousands of devotees ,visit Lord Mahakal , Mahashivaratri festival
उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक दक्षिणमुखी महाकालेश्विर मंदिर में महाशिवरात्रि का पर्व शुक्रवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने अलग-अलग कतार में लगकर भगवान महाकाल के दर्शन किये। महाशिवरात्रि पर्व पर दोपहर तीन बजे तक लगभग सवा लाख दर्शनार्थियों ने भगवान महाकाल के दर्शन कर लिये थे। महाशिवरात्रि पर्व पर जिला प्रशासन एवं मंदिर प्रशासन द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं की गई थीं। श्रद्धालुओं को सरलता से भगवान महाकाल के दर्शन हुए और उन्होंने व्यवस्थाओं की सराहना की। 

प्रदेश के पीडब्ल्यूडी एवं जिले के प्रभारी मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने दोपहर में भगवान महाकाल के दर्शन नंदीहॉल से किये। उन्होंने जिला प्रशासन, मंदिर प्रशासन, पुलिस प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं पर संतोष प्रकट कर सराहना की। महाशिवरात्रि पर्व पर आम दर्शनार्थियों के साथ-साथ गृहमंत्री बाला बच्चन, घटिया विधायक रामलाल मालवीय, नागदा खचरौद विधायक दिलीप गुर्जर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भगवान महाकाल के दर्शन किये। महाशिवरात्रि पर्व पर संभागायुक्त अजीत कुमार, आईजी राकेश गुप्ता, कलेक्टर शशांक मिश्र, पुलिस अधीक्षक सचिन अतुलकर ने भी भगवान महाकाल के दर्शन किये। मंदिर प्रशासक एवं अपर कलेक्टर एसएस रावत ने समय-समय पर मंदिर की व्यवस्था की निगरानी और मानिटरिंग की।

प्रभारी मंत्री ने किये भगवान महाकाल के दर्शन

महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर उज्जैन जिले के प्रभारी एवं लोक निर्माण मंत्री सज्जन सिंह वर्मा महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन किये।  वहीं, महाशिवरात्रि पर्व पर प्रदेश के गृह मंत्री बाला बच्चन ने भगवान महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन का लाभ लिया।

शासकीय पूजन के लिए प्रदेश सरकार की ओर से 11 हजार रुपये की राशि भेंट

लोक निर्माण मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने प्रदेश शासन की ओर से महाकालेश्वर मंदिर में होने वाली शासकीय पूजा के लिए 11 हजार रुपये की राशि भेंट की। मंत्री वर्मा शुक्रवार सुबह 11.45 बजे महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे एवं शासकीय पूजन की थाली मंदिर की परंपरा के अनुसार उज्जैन महाकाल मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष को सौंपी। 
 
Dakhal News 21 February 2020

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.