शबाना आजमी की तबीयत में सुधार
mumbai, Shabana Azmi,health will improve, shift from ICU

मुंबई। दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी कुछ दिन पहले सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई थी। शबाना आजमी की हालत  स्थिर है और उसमें सुधार हो रहा है। शबाना के पति और गीतकार जावेद अख्तर ने कहा कि अभिनेत्री 18 जनवरी को दुर्घटना के दौरान लगी चोटों से उबर रही है और जल्द ही उन्हें एक सामान्य कमरे में ले जाया जाएगा। 75 वर्षीय जावेद अख्तर ने शबाना के स्वास्थ्य के बारे में सोशल मीडिया पर एक अपडेट साझा किया है, जिसमें कहा गया है कि शबाना ठीक हो रही है और हो सकता है कि उन्हें आईसीयू से सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया जाए। जावेद अख्तर ने बुधवार रात ट्विटर पर लिखा-'हमारा परिवार सभी मित्रों और शुभचिंतकों को शबाना आजमी की चिंता और संदेशों के लिए धन्यवाद देना चाहता है। यह सभी को बता है कि वह ठीक हो रही है और कल शायद सामान्य कमरे में स्थानांतरित हो जाएगी।'

 

दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी शनिवार को महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर सड़क दुर्घटना में घायल हो गई थी। जिस कार से शबाना यात्रा कर रही थी वह एक ट्रक से टकरा गई थी। कार में शबाना के साथ जावेद अख्तर भी मौजूद थे, लेकिन उन्हें अधिक चोटें नहीं आई। 69 वर्षीय अभिनेत्री और उनके ड्राइवर को एमजीएम अस्पताल ले जाया गया और बाद में उसी दिन उपनगरीय अंधेरी के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। शबाना आजमी के सिर में चोट लगी है और रीढ़ की हड्डी मामूली क्षति हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिग्गज गायिका लता मंगेशकर के अलावा कई बॉलीवुड हस्तियों ने शबाना आजमी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की थी। शबाना आजमी ने शुक्रवार को अपने पति और गीतकार जावेद अख्तर का 75वां जन्मदिन मनाया था।

 

शबाना की पहली रिलीज फिल्म 1974 में श्याम बेनेगल के निर्देशन में बनी 'अंकुर' थी। शबाना आजमी को पांच बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, जो एक रिकॉर्ड है। उन्हें पहली बार 1975 में फिल्म 'अंकुर', फिर 1983 में 'अर्थ', 1984 में 'खंडहर', 1985 में 'पार' और 1999 में फिल्म 'गॉडमदर' के लिए यह अवार्ड मिला। वर्ष 1988 में शबाना आजमी को पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है। शबाना ने साल 1984 में मशहूर लेखक और शायर जावेद अख्तर से शादी की थी। 
Dakhal News 23 January 2020

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.