मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड 21 जनवरी से नए स्पेल के साथ गिरेंगे ओले भी
bhopal,Severe cold , Madhya Pradesh, hail will fall ,new spell ,January 21

भोपाल। मध्य प्रदेश में ठंड का कहर जारी है। प्रदेश भर में घने कोहरे के साथ ही कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राजधानी भोपाल में रविवार दोपहर तक आसमान में बादल छाए रहे। सुबह के समय हल्की बारिश की बौछारे भी गिरी। बादल छाने से मौसम में ठंडक महसूर की गई। हालांकि दोपहर बाद आसमान साफ हो गया और धूप निकल आई लेकिन ठंड का असर बरकरार रहा। इसके अलावा मध्य प्रदेश के कई जिलों में मौसम शुष्क रहा। शुष्क मौसम के बीच सुबह के समय उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश में घना कोहरा देखने को मिला।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके साहा के मुताबिक पूर्वी मध्य प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गर्जना के साथ हल्की बारिश हो सकती है। अनुमान है कि सीधी, शहडोल और अनूपपुर जैसे स्थानों पर बारिश देखने को मिलेगी। यह स्थितियाँ अगले 24 घंटों तक रहेंगी उसके बाद मौसम बदल जाएगा और सभी जगहों पर शुष्क मौसम देखने को मिलेगा। हालांकि बारिश में यह ब्रेक 24 घंटों का ही है क्योंकि इसके बाद मध्य प्रदेश के मध्य भागों में 21 जनवरी को एक चक्रवाती सिस्टम विकसित होने की उम्मीद है। यह प्रणाली पूर्वी मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दे सकता है। बारिश की गतिविधियां इन भागों में 22 जनवरी तक बनी रह सकती हैं। बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है।

सागर, दमोह, कटनी, जबलपुर, उमरिया, सतना, सीधी, शहडोल, अनूपपुर, नरसिंहपुर जैसे स्थानों पर बारिश और ओलावृष्टि का सबसे अधिक प्रभाव देखने को मिल सकता है। सर्दियों की यह बारिश मौसम साफ होने के बाद मध्य प्रदेश में सुबह के समय मध्यम से घने कोहरे का कारण भी बन सकती है।

 

Dakhal News 19 January 2020

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.