अजय देवगन स्टारर फिल्म मैदान में कीर्ति सुरेश की जगह लेंगी प्रियामणि
mumbai, Ajay Devgan, replace Kriti Suresh, starrer film Maidan

मुंबई। साउथ की अभिनेत्री कीर्ति सुरेश अजय देवगन स्टारर फिल्म 'मैदान' के साथ बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाली थी, लेकिन उनकी जगह अब प्रियामणि ने ले ली है। वह फिल्म में अजय की पत्नी की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म 'मैदान' के निर्देशन अमित आर शर्मा हैं। फिल्म इसी साल 27 नवंबर को रिलीज होगी। फिल्म एवं ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट किया-'राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री प्रियामणि की अजय देवगन के साथ फिल्म 'मैदान' में जोड़ी बनेगी। फिल्म के निर्देशक अमित रविन्द्रनाथ शर्मा हैं, जिन्होंने फिल्म 'बधाई हो' को निर्देशित किया था। जी स्टूडियो, बोनी कपूर, आकाश चावला और अरुणावा जॉय सेनगुप्ता द्वारा निर्मित यह फिल्म 27 नवंबर, 2020 रिलीज होगी।

 

फिल्म 'मैदान' भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी सैयद अब्दुल रहीम पर आधारित है। फिल्‍म में भारतीय फुटबॉल के गोल्‍डेन एरा को दिखाने की कोशिश की गई है। फिल्म में अब अजय देवगन के साथ अभिनेत्री प्रियामणि मुख्य भूमिका में होगी। प्रियामणि ने 50 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है और कई पुरस्कार जीते हैं। वह हाल में वेब सीरिज 'द फैमिली मैन' में नजर आई थी। कीर्ति सुरेश पहले फिल्म 'मैदान' की हिस्सा थी। अभिनेत्री कीर्ति ने एक दिन के लिए फिल्म की शूटिंग भी की थी, लेकिन शूटिंग के बाद निर्माताओं और कीर्ति ने महसूस किया कि वह बहुत छोटी लग रही थी। क्योंकि फिल्म में वह मां की भूमिका में नजर आने वाली थी।
प्रियामणि ने तमिल, तेलुगु और कन्नड़ फिल्म में काम किया है। फिल्म 'रावण' से प्रियामणि ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। स्पोर्ट्स पर आधारित फिल्म 'मैदान' अजय देवगन की पहली फिल्‍म है। सैयद अब्दुल रहीम साल 1950 से साल 1963 तक भारतीय फुटबॉल कोच और भारतीय राष्ट्रीय टीम के प्रबंधक थे। फिल्म में 1952-1962 का भारतीय फुटबाल का दौर दिखाया जाएगा, जिसे भारतीय फुटबाल का सुनहरा दौर कहा जाता है। अजय देवगन ने फिल्म 'मैदान' का पहला शेड्यूल पूरा कर लिया है। अमित आर शर्मा के निर्देशन में बन रही फिल्म 'मैदान' 27 नवंबर, 2020 में रिलीज होगी।
 
 
Dakhal News 19 January 2020

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.