पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा की माता रमादेवी शर्मा के निधन पर कमलनाथ ने जताया दुख
bhopal,Kamal Nath ,expresses grief ,over the demise, Ramdevi Sharma
भोपाल। भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा और पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा की माता रमादेवी शर्मा का गुरुवार देर रात उपचार के दौरान निधन हो गया। रमादेवी लंबे समय से बीमार थीं और उनका उपचार राजधानी भोपाल के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। गुरुवार देर रात उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। इस घटना से पूरे मध्यप्रदेश के सियासी गलियारों में शोक की लहर है। रमादेवी का अंतिम संस्कार उनके गृहग्राम सिरोंज में किया जाएगा।
 
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने विधायक उमाकांत शर्मा की माताजी के निधन पर शोक व्यक्त कर परिवार के लिए संवेदनाएं व्यक्त की है। सीएम कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा ‘सिरोंज विधायक उमाकांत शर्मा की पूज्य माताजी श्रीमती रमादेवी शर्मा के निधन का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान व पीछे परिजनो को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करे।
 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने भी रमादेवी शर्मा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट कर लिखा ‘सिरोंज विधायक श्री उमाकांत शर्मा जी की पूज्य माताजी श्रीमती रमादेवी शर्मा के निधन का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। ॐ शांति’। 
 
भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने रमादेवी के निधन पर ट्वीट कर लिखा ‘विनम्र श्रद्धांजलि !!! पूर्व मंत्री श्री लक्ष्मीकांत शर्मा जी एवं सिरोंज विधायक श्री उमाकांत शर्मा जी की माताजी के निधन का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और परिजनों को इस दु:ख की घड़ी में संबल प्रदान करे! ॐ शांति’!
 
नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने ट्वीट कर लिखा ‘पूर्व मंत्री श्री लक्ष्मीकांत शर्मा जी एवं सिरोंज विधायक श्री उमाकांत शर्मा जी की माताजी के निधन पर शोक व्यक्त करता हूँ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और परिजनों को इस दु:ख की घड़ी में संबल प्रदान करें। ॐ शांति’। 
Dakhal News 17 January 2020

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.