इमरती जो चाहेगा उसे मिलेगा अंडा
imarti devi

 

जिसकी इच्छा हो अंडा ले या फल ले

सामाजिक और राजनैतिक दबाव के बाद एमपी की कांग्रेस सरकार को अंडे का फंडा समझ में आ गया है  महिला बाल विकास मंत्री इमरती देवी ने अंडे को अनिवार्य करने से मना कर दिया है और कहा है जो चाहेगा उसे अंडा मिलेगा और जो नहीं चाहेगा उसे फल दिए जाएंगे | 

मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार ने बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए आंगनबाड़ियों में  बच्चों को अंडा खिलाने का ऐलान किया था | लेकिन इस मसले पर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच जमकर वाक् युद्ध चला |  ऐसे में सामाजिक और राजनैतिक दबाव के चलते सरकार  को अंडे का फंडा समझ आ  गया  और  सरकार को  अपने फैसले पर एक बार फिर विचार करना पड़ा | अब आंगनवाड़ियों में अंडा ऐच्छिक खाद पदार्थ हो गया है | सरकार का कहना है जिन बच्चों की इच्छा होगी वो अंडा खाएंगे और जिनकी इच्छा फल खाने की होगी वो फल खाएंगे | 

 

Dakhal News 15 November 2019

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.