Dakhal News
25 April 2024
राहत राशि के लिए शिवराज केंद्र के खिलाफ दे धरना
खेल और युवा कल्याण मंत्री जीतू पटवारी ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए कहा की शिवराज दोहरे मापदंड की राजनीती करते है केंद्र सरकार से मध्य प्रदेश को राशि नहीं मिली है | पर शिवराज केंद्र सरकार के खिलाफ धरना नहीं दे रहे शिवराज सिंह के बात और काम करने का तरीका अलग अलग है |
केंद्र सरकार द्वारा मध्यप्रदेश को अब तक राशि ना दिए जाने को लेकर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री जीतू पटवारी ने केंद्र और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर जमकर निशाना साधा | पटवारी ने कहा की शिवराज दोहरे मापदंड की राजनीती करते हैं | पहले शराब बंदी को लेकर शिवराज ने कई देशों का जिक्र किया था | और कहा था की शराब बंदी नहीं हो सकती अब कुछ और बोल रहे है जब शिवराज सत्ता में थे तो अलग भाषा का उपयोग करते थे और अब अलग बात करते हैं शिवराज पहले केंद्र सरकार के खिलाफ धरने पर बैठ जाते थे |अब क्या उनको सांप सूंघ गया है अब क्यों धरना नहीं दे रहे |
पटवारी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की केंद्र सरकार द्वारा अब तक प्रदेश को राशि नहीं दी गई है | केंद्र से राहत राशि लेना हमारा हक़ है | हम भीख नहीं मांग रहे | जीतू पटवारी ने शिवराज को नसीहत दी और कहा की वो योग और आत्म चिंतन करे | और अपने मन के विचलन को कम करे | शिवराज पीड़ित किसान और जनता पर राजनीतिक रोटियां सेक रहे है | जो की सही नहीं है |
Dakhal News
3 November 2019
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.
Created By: Medha Innovation & Development
|