महाराष्ट्र में बनेगी बीजेपी -शिवसेना की सरकार
Election Result

 

हरियाणा में बीजेपी को झटका,जेजेपी किंग मेकर

 

महाराष्ट्र-हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजेमहाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस सरकार की वापसी तय हो गई है  | वहीँ हरियाणा में बीजेपी बहुमत से दूर है |हरियाणा में दुष्यंत चौटाला की JJP  बड़ी भूमिका में नजर आ रही है | वहीँ मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की एक एक विधानसभा सीट पर हुए चुनाव के परिणाम कांग्रेस के पक्ष में गए हैं | 

 

महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों की तस्वीर अब साफ हो गई है  | महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना की जोड़ी बहुमत के साथ सत्ता में वापसी के लिए तैयार है, लेकिन हरियाणा में भाजपा को झटका लगा है  | बीजेपी हरियाणा में बहुमत के आंकड़े से दूर है, इसी उम्मीद में कांग्रेस और जेजेपी अपनी कोशिशें जारी कर रही हैं और सरकार बनाने में जुट गई हैं महाराष्ट्र में कुल 288 विधानसभा सीेटें हैं, वहीं हरियाणा में कुल 90 विधानसभा सीटें हैं दोनों राज्यों में 21 अक्टूबर को एक साथ मतदान हुआ था  |  महाराष्ट्र में 60.46% और हरियाणा में 65.75% मतदान हुआ था महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना सत्ता में तो आ रही है, लेकिन इस बार पिछली बार से कम सीटें हाथ लगी हैं  | बीजेपी ने पिछले चुनाव में 122 सीटें जीती थीं, लेकिन इस बार 100 पर सिमटती दिख रही है वहीं शिवसेना उसी 63 के आंकड़े पर अटकी है  | वहीं, कांग्रेस-एनसीपी ने इस बार अपने प्रदर्शन में सुधार किया है |

Dakhal News 25 October 2019

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.