जवान अमनदीप किरार की खेलने वक्त मौत

 

अमनदीप जोधपुर रेजीमेंट  में था पदस्थ

 

जोधपुर रेजीमेंट की 126 बटालियन में तैनात ग्वालियर के जवान अमनदीप किरार का ड्यूटी के दौरान निधन हो गया  ... उनका पार्थिव शरीर ग्वालियर लाया गया |  सैनिक सम्म्मान के साथ उनकी अंतेष्टि की गई   |

 

ग्वालियर  का अमनदीप किरार जोधपुर रेजीमेंट की 126 बटालियन में तैनात था  |  14 तारीख  की सुबह  सेना के इस 21 वर्षीय  नौजवान का आकस्मिक निधन  हो गया  | निधन के समय अमनदीप ऑन ड्यूटी थे | हॉकी खेलते समय उसके सीने में दर्द हुआ  इसके बाद उन्हें  जोधपुर एमएच हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया  | जहाँ उसके इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई  | अमनदीप कुछ दिनों पहले लेह में पोस्टेड था दो दिन पहले ही अमनदीप  रेजीमेंट में पोस्टिंग होकर आया  था  | भारतीय सेना के जवान  शहीद जवान अमनदीप किरार का पार्थिव शरीर ग्वालियर लेकर आये   जहाँ  खुरेरी  श्मशान में शहीद जवान के पार्थिव शरीर की अंत्येष्टि की गई  |

 

 

 

Dakhal News 17 October 2019

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.