ब्लास्ट में तिनके की तरह बिखर गया घर

 

घर में अवैध तरीके से  बना रहे थे पटाखे

 

शिवपुरी के बैराड़ में  देर रात अवैध रूप से पटाखे बनाते वक्त एक मकान के भीतर धमाका हो गया | धमाका इतना जोरदार था कि मकान की छत हवा में उड़ गई   वहीं घर की दीवार भी धराशायी हो गई | ब्लास्ट के वक्त घर में तीन लोग थे | जो धमाके की वजह से गंभीर रूप से घायल हो गए |

 

दीवाली से पहले घर में अवैध तरीके से पटाखे बनाना एक शख्स को महँगा पड़ गया  बैराड़ में आजाद खान चोरी छिपे अपने घर में पटाखे बना रहा था उसी समय घर में विस्फोट हो गया  इस घटना में घायल हुए  सभी लोगों  को प्राथमिक उपचार के लिए बैराड़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया | जहां मकान मालिक आजाद खान की हालत बिगड़ने पर उसे शिवपुरी रैफर किया गया | इस घटना में आजाद की पत्नी रुखसाना और बेटा इसराइल भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं | इनके सिर में चोट लगी है | वो तो गनीमत रही कि घर में ज्यादा बारूद नहीं रखा था | वरना नुकसान ज्यादा होता | घटना की जानकारी मिलते ही रात में पुलिस मौके पर पहुंचीं और घर से अवैध रूप से पटाखा बनाने में इस्तेमाल होने वाला बारूद के अलावा बाकी सामान जब्त किया इस  इलाके के कई घरों में ऐसे ही अवैध रूप से पटाखे बनाने का काम होता है | यहाँ  पहले भी इस तरह के कई हादसे हो चुके हैं | इसके बाद कुछ दिनों तक तो सख्ती रहती है |  फिर लोग अपनी जान जोखिम में डालकर इसी धंधे में जुट जाते हैं दिवाली के वक्त ये काम और बढ़ जाता है  पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जिस घर में ये धमाका हुआ है | उसके आस-पास के भी कई मकानों में जांच की है|  ताकि दोबारा ऐसी वारदात न हो |

 

Dakhal News 17 October 2019

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.