ब्यावरा पुलिस ने पकड़े 11 सटोरिए

 

सट्टा खेलना पाप है, पुलिस हमारी बाप है

 

राजगढ़ की ब्यावरा पुलिस ने  11 सटोरिए पकडे और उनका  जुलूस निकालकर उनसे सड़कों पर नारे लगवाए | कि सट्टा खेलना पाप है, पुलिस हमारी बाप है  पुलिस का तर्क है कि ऐसा करने से सटोरियों में खौफ पैदा होगा  |

 

ब्यावरा सिटी पुलिस ने मातामंड क्षेत्र में 11 सटोरियों को गिरफ्तार किया | इस दौरान दो  आरोपी  भाग गए  | पुलिस ने मौके से लेकर थाने तक इन सटोरियों का जुलूस निकाला और उनसे नारे लगवाए 'सट्टा खेलना पाप है, पुलिस हमारी बाप है"  | सिटी थाना प्रभारी डीपी लोहिया के मुताबिक खाईबाज फुरकान खां के घर दबिश देकर वहां से 11  सटोरियों को गिरफ्तार किया  |इस दौरान फुरकान और तौफीक भाग गए मौके से 4250 रुपए कैश और 3 लाख 20 हजार 520 रुपए की सट्टा पर्चियां जब्त की हैं  | उन्होंने बताया कि इन आरोपियों से नारे इसलिए लगवाए हैं, ताकि लोगों को सीख मिले कि सट्टा एक अनैतिक कृत्य है  | इसके माध्यम से समाज और परिवार के बीच बिखराव हो रहा है पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने जिले के सभी  थाना प्रभारियों को सटोरियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के लिए कहा  है  |

Dakhal News 11 October 2019

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.