जापान में नौकरी के नाम पर ठगी

 

24 लोगों से ठगे एक करोड़ रुपये

 

विश्व पर्यटन स्थल खजुराहो में जापान में नौकरी दिलाने के नाम पर लगभग 1 करोड़ की ठगी का मामला सामने आया है | खजुराहो के 2  दर्जन से अधिक लोग इस ठगी का शिकार हुए है | पुलिस इस मामले की पड़ताल में जुट गई है |

 

खजुराहो के दो दर्जन लोगों के साथ नौकरी के नाम पर ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया | शिकायतकर्ताओं की माने तो खजुराहो का दिनेश मिश्रा लम्बे अरसे से जापान में रह रहा है | उसी ने लोगों के साथ ठगी की है | पीड़ितों का कहना है  नौकरी दिलाने और वीजा बनवाने के  नाम पर उसने सभी से मोटी रकम वसूली है |

 

दिनेश मिश्रा दो दर्जन से अधिक  लोगों  से लगभग 1 करोड़ रूपए ठग लिए और अब वह उनके पैसे खाकर भाग गया है | ठगी का शिकार हुए लोगों ने   दिनेश मिश्रा के खिलाफ थाने में शिकायत की है | अब  पुलिस पूरे मामले की जाँच में जुट गई है | 

 

 

 

 

 

 

 

Dakhal News 27 September 2019

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.