कमलनाथ सरकार ने बढ़ाया पेट्रोल,डीजल के दाम

 

वचन पत्र से मुकरी कमलनाथ सरकार,दाम घटाने था वादा  

किसान और मध्यम वर्ग पर पड़ेगी पेट्रोल-डीजल की मार

 

कांग्रेस की कमलनाथ सरकार अपने वचन पत्र में किये पेट्रोल और  डीजल के दाम  घटाने के  वादों को भूल गई है |  कमलनाथ सरकार ने   पेट्रोल , डीजल पर  पांच पांच प्रतिशत वैट बढ़ा दिया है | जिसके  बाद पेट्रोल में औसतन 2 रूपये 91 पैसे   और डीजल में 2  रुपये 86 पैसे लीटर  महँगा हो गया  है | बारिश की मार झेल रही प्रदेश  की  जनता और किसान  को अब पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से दोहरी मार झेलनी पड़ेगी |

 

मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार ने पेट्रोल ,डीजल और शराब में पांच प्रतिशत वैट बढ़ा दिया है | जिसके चलते पेट्रोल और  डीजल के दाम लगभग ढाई से तीन रुपये तक बढ़ गया है|  चुनाव से पहले कांग्रेस ने वचन पत्र में किये वादों को अब भुला दिया है | चुनाव से पहले वचन पत्र में पेट्रोल और डीजल के दाम घटाने का वचन दिया गया था | लेकिन वक़्त है बदलाव का नारा देने वाली कमलनाथ सरकार ने  दाम घटाने के बजाय  9  महीने में ही पेट्रोल , डीजल के दाम बढ़ा दिए | जनसम्पर्क मंत्री ने कहा की दाम अस्थाई रूप से बढ़ाये गए है | बढे हुए दामों से बाढ़ पीड़ितों की सहायता हो सकेगी |

 

 सरकार को उम्मीद है कि इस कदम से हर माह खजाने में 225 करोड़ रुपए अतिरिक्त राजस्व बढ़ेगा  | वाणिज्यिक कर विभाग ने शुक्रवार को वैट अधिनियम में संशोधन करने की अधिसूचना जारी कर दी है | नई दरें शुक्रवार रात बारह बजे से प्रभावी हो गई हैं  |  अब भोपाल  में पेट्रोल 81. 05  और डीजल में 72. 42 रुपये हो गया है  | शराब में वैट पांच से बढ़ाकर दस प्रतिशत किया गया है  | भाजपा ने दाम बढ़ने पर कमलनाथ सरकार पर निशाना साधा और कहा की  दाम बढ़ने से आम आदमी परेशान है  | उधर जनता ने भी दाम बढ़ने पर रोष व्यक्त किया है  |

 

Dakhal News 23 September 2019

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.