महाराष्ट्र और हरियाणा में मतदान 21 अक्टूबर
चुनाव

 

24 अक्टूबर को आएंगे चुनाव परिणाम

 

चुनाव आयोग महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव तारीखों का ऐलान  कर दिया है  | मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोरा ने  कहा  दोनों ही राज्यों में आचार संहिता लागू हो गई है  | दोनों ही राज्यों में सिर्फ एक चरण में चुनाव है  |  मतदान  21 अक्टूबर को होगा और   24 अक्टूबर को नतीजे आ जाएंगे | 

 

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोरा ने महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनाव कार्यक्रम का ऐलान किया  पर बताया दोनों राज्यों में एक ही चरण में 21 अक्टूबर को मतदान होगा और 24 अक्टूबर को मतगणना के साथ नतीजे आ जायेंगे  |  चुनाव  के लिए नोटिफिकेशन 27 सितंबर को होगा नोटिफिकेशन की आखिरी तारीख 4 अक्टूबर तय की गई है  |  7 अक्टूबर तक नाम वापसी की जा सकती है  चुनाव आयुक्त ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में 8.9 करोड़ मतदाता है वहीं हरियाणा में 1.28 करोड़ मतदाता हैं | आयोग ने उम्मीदवारों से कहा है कि उन्हें 30 दिन का चुनाव खर्च का हिसाब देना होगा  |अब चुनाव में 28 लाख से ज्यादा खर्च नहीं कर सकते उम्मीदवार  |

 

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि हरियाणा-महाराष्ट्र में 2 नवंबर और  9 नवंबर को विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है  | ऐसे में इससे पहले इन राज्यों में चुनाव की प्रक्रिया पूरी होंगी  | हरियाणा में विधानसभा की 90 सीटें हैं जबकि महाराष्ट्र में विधानसभा की कुल 288 सीटें हैं | महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना गठबंधन की सरकार है  2014 के चुनाव में भाजपा ने जहां 122 सीटें जीती थीं वहीं शिवसेना 63 सीटें जीत पाई थी कांग्रेस 42 और एनसीपी को 41 सीटें मिली थीं  | वहीं हरियाणा में भाजपा को 47 सीटों पर जीत मिली थी जबकि इनेलो को 19 और कांग्रेस को 15 पर जीत मिली थी |

 

Dakhal News 21 September 2019

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.